आगरा में आंधी-बारिश, कई पेड़ उखड़े:बिजली के खंभे गिरे, बिजनौर में 1 फीट पानी भरा; 20 जून तक आएगा मानसून

यूपी में शनिवार को अचानक मौसम बदला। आगरा में दोपहर बाद घने बादल छाए। दिन में ही अंधेरा हो गया। करीब 80KM की रफ्तार से हवाएं चलीं। शहर में कई होर्डिंग और पेड़ उखड़ गए। बिजली के खंभों को भी नुकसान हुआ है। तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। बिजनौर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। धामपुर इलाके में 1 फीट तक पानी भर गया था। संभल में भी तेज बारिश हुई। लखनऊ और मेरठ में बादल छाए रहे। जालौन में सुबह करीब 1 घंटे तक बारिश हुई। मौसम से जुड़ी 3 तस्वीरें… 20 जून से यूपी में सक्रिय होगा मानसून
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- मानसून 20 जून से उत्तर प्रदेश में सक्रिय होगा। इस बार भी सोनभद्र के रास्ते पूर्वांचल में दस्तक देगा। यूपी में इस साल मानसून के दौरान अच्छी बारिश होगी। पिछले मानसून सीजन से करीब 15-20 फीसदी ज्यादा पानी बरसने के आसार हैं। मानसून सीजन के दौरान औसतन बारिश 1000MM होती है। प्रदेश में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…