आगरा में ट्रैक्टर ड्राइवर ने साइकिल सवार कारपेंटर को कुचल दिया। ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक कर रहा था। तभी पीछे खड़ा साइकिल सवार ट्राली की चपेट में आ गया। ड्राइवर ने गाड़ी बैक की, तो ट्राली का पहिया उसके सीने पर चढ़ गया। उसकी चीख सुनकर ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ाई तो दोबारा पहिया उसके सीने पर चढ़ा। इसके बाद ड्राइवर ट्रैक्टर से उतरकर ट्राली के पीछे आया। कारपेंटर को उठाने की कोशिश की। मगर वह नहीं उठा। इसके बाद ड्राइवर कारपेंटर को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस कारपेंटर को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना 10 सितंबर की न्यू आगरा थाना क्षेत्र की है। वीडियो आज सामने आया है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला न्यू आगरा थाने के इंस्पेक्टर राजीव त्यागी ने बताया- लोहामंडी कारवान निवासी पन्नू लाल कारपेंटर थे। वह साइकिल से दयालबाग लालगढ़ी काम पर आए थे। यहां पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे जा रही थी। ट्रॉली में मिट्टी भरी हुई थी। पन्नू लाल साइकिल से उसके पीछे-पीछे चल रहे थे। इसी दौरान गली में मोड़ पर चालक ने बिना देखे ट्रैक्टर-ट्राली को बैक कर दिया। ट्रॉली की टक्कर लगने के बाद पन्नू सड़क पर गिर गए। इस दौरान ट्रॉली का पहिया उनके सीने पर चढ़ गया। इसके बाद चालक ने फिर से ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया। इससे फिर से उनकी छाती से ट्रैक्टर का पहिया गुजर गया। कारपेंटर की चीख निकली, तो ड्राइवर ट्रैक्टर से उतरकर उनके पीछे आया। महिला को देखकर ड्राइवर भाग गया
यहां पन्नू लाल सड़क पर पड़े थे। उसने हाथ पकड़कर कारपेंटर को उठाने की कोशिश की, मगर वह नहीं उठे। फिर मौके पर एक महिला पहुंची। उसे देखकर ट्रैक्टर चालक कारपेंटर को वहीं सड़क पर छोड़कर भाग गया। इसके बाद महिला ने शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को बुला लिया। लोगों ने कारपेंटर को उठाने की कोशिश की। मगर उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त की। फिर उनके परिजनों को जानकारी दी गई। CCTV खंगाल रही पुलिस, अज्ञात पर मुकदमा
इधर पुलिस पन्नू लाल को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पन्नू लाल की पत्नी ऐलम देवी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है। …………………… ये खबर भी पढ़िए- अनिरुद्धाचार्य की एक्ट्रेस को सलाह- कुत्तों को क्या जवाब देना:पूछा था- मेरे मीम्स बन रहे; पवन सिंह के कमर छूने के बाद चर्चा में आईं लखनऊ में भोजपुरी एक्टर-सिंगर पवन सिंह के कमर छूने के विवाद के बाद हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव वृंदावन में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम पहुंचीं। वहां उन्होंने अनिरुद्धाचार्य से पूछा कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बेवजह ट्रोल कर रहे हैं। अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं, ऐसे में क्या करना चाहिए? (पढ़ें पूरी खबर)