आगरा में पेट्रोल पंप कर्मचारी को सांप ने काटा; VIDEO:जमीन पर सो रहा था, चुपके से आकर हाथ में डसा; कर्मचारी की हालत नाजुक

आगरा की एक पेट्रोल पंप पर रात में सो रहे कर्मचारी को सांप ने डस लिया। कर्मचारी पेट्रोल पंप के ऑफिस में कमरे में सो रहा था। अचानक से एक सांप आया और कर्मचारी को काट लिया। कर्मचारी अचानक से देखता है। तो हड़बड़ाकर उठ जाता है। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के शाहगंज क्षेत्र स्थित पथौली पेट्रोल पंप की है। अब जानिए पूरा मामला
यह घटना रविवार की देर रात दो बजे की है। पैथोली में स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने वाला कर्मचारी पंप में बने कमरे में जमीन पर सो रहा था। तभी कमरे में काले रंग का सांप रेंगता हुआ दिखाई देता है। वो कर्मचारी के सिर के पास पहुंचता है। कर्मचारी गहरी नींद में था। उसे सांप के बारे में पता नही चला। अचानक सांप कर्मचारी के हाथ पर काट लेता है। तभी कर्मचारी तेजी से हड़बड़ाकर उठता है। पहले वो अपने हाथ को देखता है। फिर इधर-उधर देखता है। तभी सांप तेजी से रेंगते हुए जाते दिखाई देता है। इसके बाद कर्मचारी ने शोर मचाया। अन्य कर्मचारी भी आ गए। तुरंत कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि कर्मचारी की हालत स्थिर है। अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा है
सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कर्मचारी गहरी नींद में सो रहा है। अचानक एक सांप उसकी ओर आता है और उसके चेहरे के पास से गुजरता है। कुछ ही क्षणों में, सांप उसे डस लेता है और तेजी से वहां से निकल जाता है। सांप के काटने के बाद, कर्मचारी हड़बड़ा कर उठ जाता है और दर्द से कराहने लगता है। इस घटना के बाद, पैथोली और आसपास के इलाकों में लोगों में दहशत का माहौल है। अक्सर रात के समय खेतों और सुनसान जगहों से सांप निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में आ जाते हैं, लेकिन इस तरह की घटना ने लोगों को डरा दिया है।
यह घटना पेट्रोल पंप जैसी जगहों पर कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठाती है, खासकर रात की शिफ्ट के दौरान। ———————-़ ये खबर भी पढ़ें… बागपत में युवक को सांप ने 3 बार डसा, VIDEO:चारपाई पर सोते समय चादर पर चढ़ा, अंगुली-पेट और कंधे पर काटा, तड़पकर मौत बागपत में 18 साल के एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। वह जिस रेस्टोरेंट में कर्मी था, वहां के एक कमरे में चारपाई पर सो रहा था। चादर ओढ़ रखी थी। तभी एक काला सांप रेंगते हुए उसकी चादर पर चढ़ गया। जैसे ही सांप ने काटा, उसकी नींद खुल गई। घबराकर वह लड़खड़ाते हुए भागा। इस बीच सांप ने उसे 2 बार और डस लिया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवक की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…