आगरा में एक किसान ने पत्नी की हसिया से गला काटकर हत्या कर दी। पत्नी उसकी बात नहीं मानती थी। वह कहता था पानी लाओ तो पानी नहीं लाती, सब्जी बनाओ तो दूसरी बना देती थी। इस वजह से दोनों में आए दिन लड़ाई होती रहती था। आज भी खेत से आने के बाद उसने जो सब्जी बताई थी। वह न बनाकर दूसरी बना थी। इससे नाराज होकर उसने हत्या कर दी। घर के अन्य सदस्य जब आए, तो घटना की जानकारी हो सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव झोरियां की है। 3 तस्वीरें देखिए झोरियां में कलूटा अपनी पत्नी उर्मिला के साथ रहता है। दोनों की शादी 18 साल पहले हुई थी। इन दोनों के 6 बच्चे हैं, जिनमें 3 लड़कियां, 3 लड़के हैं। सभी की उम्र 15 साल से कम है। गला काटने के बाद लाश के पास बैठा रहा
आज पति कलूटा अपनी पत्नी उर्मिला के साथ खेत से बाजरा काटने के बाद घर पहुंचे थे। घर आने के बाद दोनों में विवाद हुआ। कलूटा की पत्नी उसकी बात नहीं मानती थी। वह कहता था पानी लाओ तो पानी नहीं लाती, सब्जी बनाओ तो दूसरी बना देती, और जिन लोगों से बात करने से मना करता था, उनसे बात करती थी। इसी बात को लेकर दोनों झगड़ा हुआ। इसके बाद कमरे में कलूटा ने हंसिए से पत्नी का गला काट दिया। गला काटने के बाद लाश के पास बैठा रहा। इसके बाद घर से निकल गया। गांव में घूमने लगा। घर पर जब बच्चों को इसकी जानकारी हुई तो पड़ोसियों को बताया। परिवार के अन्य लोग जब घर पर आए, तो महिला की खून से सनी लाश देख होश उड़ गए। सूचना मिलते ही थाना पिनाहट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लेने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गांव के लोगों ने बताया कि आरोपी पति मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज भी चल रहा है । शव के पास से ही हसिया बरामद
मृतका के देवर ने बताया- पूरा परिवार खेत में बाजरे की फसल काटने गया था। इतने में घर से एक बच्चा गणेश खेत पर भागते हुए आया और उसने जानकारी दी कि घर में खून हो गया है। पूरा परिवार भागते हुए घर पहुंचा तो देखा कि कमरे में महिला का शव पड़ा हुआ था। शव के पास ही हसिया पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। गंडासा भी जब्त कर लिया गया है। कुछ देर पहले ही पति-पत्नी खेतों से घर लौटे थे। बाकी परिवार खेत में फसल काट रहा था। एसीपी पिनाहट गिरीश कुमार सिंह ने बताया- थाना पिनाहट क्षेत्र में पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में कलूटा ने बताया- पत्नी उसकी बात नहीं मानती थी। वह कहता था पानी लाओ तो पानी नहीं लाती, सब्जी बनाओ तो दूसरी बना देती, और जिन लोगों से बात करने से मना करता था, उनसे बात करती थी। —————– ये खबर भी पढ़ें… इंटरकास्ट मैरिज का विरोध करने पर भाई को मार डाला:कानपुर में भाई-भाभी और मां ने गला दबाया, चारपाई में बांध कर जलाया कानपुर में इंटरकास्ट मैरिज का विरोध करने पर युवक की उसकी मां, भाई और भाभी ने हत्या कर दी। तीनों ने मिलकर पहले गला दबाया। फिर चारपाई में बांधकर जला दिया। इसके बाद जला शव ऑटो से ले जाकर मथुरापुर गांव में सड़क किनारे फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर…