आगरा में 5 साल के बच्चे का अपहरण:घर के बाहर खेल रहा था, युवक आया और उंगली पकड़कर ले गया

आगरा में शुक्रवार दोपहर 1.15 बजे 5 साल के बच्चे का अपहरण हो गया। बच्चा घर के पास खेल रहा था। तभी कुछ अज्ञात युवक उसे उठाकर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि एक युवक बच्चे की उंगली पकड़कर उसे ले गया। थोड़ी दूर पर दूसरा युवक एक्टिवा लेकर आया और दोनों बच्चे को लेकर फरार हो गए।पूरा मामला एत्मादपुर थाने के गढ़ी चांदनी इलाके का है। बच्चे के पिता सोनू की राधे ज्वेलर्स नाम से दुकान है। परिवार गढ़ी चांदनी में रहता है। अपहरणकर्ताओं ने 2.30 बजे बच्चों के पिता को फोन करके 2.5 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी। एसीपी छत्ता पीयूष कुमार को ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देखिए घटना की 3 तस्वीरें पिता बोले- हम डरे हुए हैं, बेटे को कुछ कर न दें
बच्चे के पिता सोनू ने बताया, हम अपने बेटे के लिए बहुत परेशान हैं। वह खेलते समय अचानक गायब हो गया। अपहरणकर्ताओं ने हमें फोन करके फिरौती मांगी, लेकिन हम डर गए हैं। हम चाहते हैं कि हमारा बच्चा सुरक्षित वापस आए। पुलिस हमारी मदद कर रही है और हम उनकी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। खबर अपडेट हो रही है ———————— ये खबर भी पढ़ें… इकलौते बेटे की हत्या की, बहू को भी गोली मारी:मुजफ्फरनगर में देखभाल नहीं करने पर नाराज था, आरोपी पिता हिरासत में मुजफ्फरनगर में पिता ने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बहू को भी गोली मारी है। उसका इलाज चल रहा है। SSP संजय कुमार ने बताया कि देखभाल नहीं करने को लेकर पिता का अक्सर बहू-बेटे से विवाद होता था। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। पढे़ं पूरी खबर…