23 महीने से जेल में बंद सपा नेता आजम खान की रिहाई आखिरी वक्त पर अटक गई। मंगलवार सुबह 9 बजे उनकी रिहाई होनी थी। बेटे अदीब समर्थकों के साथ उन्हें लेने के लिए सीतापुर जेल के बाहर पहुंचे। हालांकि, कागजी कार्रवाई के दौरान नया पेंच सामने आ गया। आजम पर रामपुर कोर्ट में एक केस चल रहा था, जिसमें 6 हजार रुपए के जुर्माने के आदेश हुए थे, लेकिन उन्होंने जुर्माना नहीं भरा था, इसलिए उनकी रिहाई रोक दी गई। हालांकि, 10 बजे रामपुर कोर्ट खुलते ही जुर्माने की रकम जमा कर दी गई। वहां से ईमेल के जरिए सूचना जेल भेज दी गई। यानी, सब कुछ ठीक रहा तो दोपहर 12 से 2 के बीच आजम की रिहाई हो जाएगी। बेटे अदीब ने कहा- आज के हीरो आजम साहब हैं। 5 दिन पहले हाईकोर्ट ने जमानत दी थी
आजम के खिलाफ 104 मुकदमे दर्ज हैं। 5 दिन पहले हाईकोर्ट ने उन्हें बार पर कब्जे से जुड़े मुकदमे में जमानत दी थी। तभी पुलिस ने शत्रु संपत्ति मामले में नई धाराएं जोड़ दी थीं। 20 सितंबर को रामपुर कोर्ट ने इन धाराओं को खारिज कर दिया, जिससे रिहाई का रास्ता साफ हो गया। यह आखिरी मुकदमा था, जिस पर आजम को जमानत मिलनी बाकी थी। आजम की रिहाई से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…