आज 49 जिलों में बारिश का अलर्ट:20 शहरों में रातभर हुई बारिश, नोएडा में फॉर्म हाउस डूबे, तैरकर निकले लोग

यूपी के 49 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। इनमें 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, मंगलवार को वाराणसी, गाजियाबाद समेत 20 शहरों में बारिश जमकर बारिश हुई। लखनऊ-वाराणसी में दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद जोरदार बारिश हुई। शाहजहांपुर एक ई-रिक्शा सड़क पर गड्‌ढों में फंसकर पलट गया। लखीमपुर में शारदा नदी डेंजर लेवल को पार कर गई है। यहां एक बाइक सवार बह गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत से उसे बचाया। मथुरा में यमुना नदी उफान पर है। नदी से करीब 600 मीटर वृंदावन परिक्रमा मार्ग तक पानी पहुंच गया है। बाढ़ में भी श्रद्धालु लेटकर यहां परिक्रमा कर रहे हैं। वृंदावन में जहां यमुना की बाढ़ है, वहां से बांके बिहारी मंदिर की दूरी 400 मीटर है। बाढ़ से करीब 900 परिवार प्रभावित हैं। आगरा में यमुना एक बार फिर उफान पर है। नदी पानी ताजमहल की बाउंड्री तक पहुंच गया है। वहीं, कैलाश घाट, बल्केश्वर घाट, हाथी घाट और दहशरा घाट की सीढ़ियों सहित श्मशान घाट के 8 चिता स्थल डूब गए हैं। यमुना का जलस्तर डेंजर लेवल से 2 फीट ऊपर हो गया है। पीलीभीत में देवहा और शारदा नदी का पानी आबादी वाले इलाकों में घुसने लगा है। इसके चलते पीलीभीत-टनकपुर हाईवे डूब गया है। ऑफिसर्स कॉलोनी में अधिकारियों के घरों में चार फीट तक पानी भर गया। हालात बिगड़ने पर अधिकारियों ने अपने घर खाली कर होटल में शरण ली। सहारनपुर में हथिनीकुंड बैराज ओवरफ्लो हो गया। 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके चलते यमुना नदी उफान गई। इसी बीच, जान जोखिम में डालकर नदी से 5 क्विंटल का पेड़ निकालने का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा कि बहकर आ रहे पड़े को निकालने के लिए 7 युवक को नदी में कूद जाते हैं, फिर किसी तरह से पेड़ नदी किनारे लाते हैं। कल की तस्वीरें देखिए… 4 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया- अगस्त में सामान्य बारिश हुई। अब मानसून अपने अंतिम चरण में है, जिससे अगले 4 दिनों तक जोरदार बारिश की संभावना है। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। कल 64 जिलों में 21.9 मिमी बारिश पिछले 24 घंटे में 64 जिलों में औसतन 21.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 7.1 मिमी से 208% ज्यादा है। प्रदेश में अब तक 601 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने भी पूरे सीजन के लिए लगभग 601 मिमी बारिश का अनुमान जताया था। यानी कोटे के बराबर बारिश अब तक हो चुकी है।