आसमान में उड़ते प्लेन से महिला यात्री का बैग चोरी:लैपटॉप भी गायब, बेंगलुरु से आगरा आ रही थी इंडिगो फ्लाइट

बेंगलुरु से आगरा आ रहे इंडिगो कंपनी के विमान से उड़ान के दौरान ही एक महिला यात्री का बैग चोरी हो गया। बैंग में महिला पैसेंजर का लैपटाप भी था। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर फ्लाइट के आने पर पैसेंजर को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने एयरलाइन कंपनी के कर्मचारियों को जानकारी दी। बैग नहीं मिलने पर पीड़िता ने थाना शाहगंज में केस दर्ज कराया। पुलिस छानबीन में जुट गई है, विमान कंपनी से यात्रियों का विवरण आदि मांगा गया है। अब जानिए पूरा मामला
बेलनगंज निवासी आकांक्षा गोयल ने थाना शाहगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आकांक्षा ने बताया- 28 अक्टूबर को मैं इंडिगो कंपनी की उड़ान संख्या 6E941 से बेंगलुरु से आगरा आई थीं। मेरा पीएनआर नंबर ईवाईडी6एनके और सीट संख्या 37ई थी। लैपटॉप में कंपनी का महत्वपूर्ण डेटा
हवाई जहाज में अपना काले रंग का बैग सीट के ऊपर केबिन में रखा था। आगरा आने पर केबिन से बैग गायब था। यह देख मैं घबरा गईं। बैग लैपटॉप भी था। लैपटॉप में कंपनी का महत्वपूर्ण डेटा था। मैंने पहले बैग की जहाज में ही तलाश की। सहयात्रियों से बैग के बारे में पूछा। एयरलाइंस कर्मचारियों से बैग गायब होने की शिकायत की। बैग का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मैंने शाहगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। एयरपोर्ट सुरक्षा से फुटेज मुहैया कराने के लिए कहा गया है। ऊपर वाले केबिन में रखा था बैग
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया- थाना छत्ता के बेलनगंज की रहने वाली आकांक्षा गोयल एक निजी कंपनी में नौैकरी करती हैं। 28 अक्तूबर को वह बंगलुरू से आगरा आ रही थीं। हवाई जहाज के उड़ान भरने से पहले उन्होंने अपना काले रंग का बैग अपनी सीट के ऊपर वाले केबिन में रख दिया था। बैग में लैपटाप भी था। आगरा पहुंचने पर उनका बैग गायब था। शिकायत पर एयरलाइन के कर्मचारियों ने भी तलाश की, लेकिन बैग नहीं मिल सका। जब उन्होंने इंडिगो के अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि आगमन के समय ली गई वीडियो रिकॉर्डिंग, जिसमें सभी यात्री दिखाई दे रहे हैं, पुलिस अधिकारियों के मांगने पर उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी यात्रियों के संपर्क नंबर भी दे दिए जाएंगे। —————– ये खबर भी पढ़ें… वाराणसी में इंडिगो पायलट का मेडे कॉल, फ्यूल लीक हुआ:4 मिनट में इमरजेंसी लैंडिंग; कोलकाता से श्रीनगर जा रहा था विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर बुधवार की शाम इंडिगो एयरलाइंस के विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान का फ्यूल लीक होने लगा। उस वक्त विमान करीब 36000 फीट ऊंचाई पर उड़ रहा था। पायलट ने वाराणसी सीमा में घुसते ही ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को मेडे मैसेज दिया और फिर लैंडिंग की बात कही। पढे़ं पूरी खबर…