सहारनपुर में सांसद इमरान मसूद कहा- यूपी में कार्रवाई सलेक्टिव तरीके से हो रही है। थाने में बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। भजन गाएंगे तो कोई कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन सड़क पर मुसलमान कोई पोस्टर लेकर खड़ा हो जाएगा, तो तुरंत कार्रवाई हो जाएगी। मुसलमानों को यह समझना होगा कि सरकार को नफरत फैलाने का मौका न दें। एक पोस्टर लेकर कोई खड़ा है। इसमें क्या बुराई है। वो तो मोहब्बत की बात कर रहा है। हालांकि किसी मुसलमान को दिखाने की ज़रूरत नहीं है कि वह मोहम्मद से मोहब्बत करता है। मुसलमान होना ही इसकी गारंटी है। सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद करना चाहती है
मंगलवार को कांग्रेस सांसद लोगों की समस्याओं को लेकर एसएसपी से मिलने पहुंचे थे एसएसपी से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। कहा- भाजपा सरकार के राज में दो कानून चल रहे हैं। हमारे लिए कानून अलग है और उनके लिए कानून अलग। सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद करना चाहती है। इन्हें गोली चलाने, डंडा चलाने और जेल भेजने में कोई दर्द नहीं होता। इसलिए युवाओं को समझना होगा कि वे किसी बहकावे में न आएं। पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान दें। कुछ लड़कों की हरकत की सजा पूरी कौम को मिलती है
बरेली की घटना पर मसूद ने कहा- हाथों में पोस्टर लिए लोग खड़े थे। पुलिस ने लाठी चलाई और हंगामा शुरू हो गया। मुख्यमंत्री की भाषा साफ बताती है कि सरकार का टारगेट क्या है? इसके पीछे राजनीतिक हित हैं। मस्जिद नमाज पढ़ने के लिए है। लेकिन कुछ लड़के बाहर आकर हंगामा करते हैं। इसका भुगतान पूरी कौम करती है। ये तमाशा बंद होना चाहिए। विकास त्यागी बोले- आई लव यू मोहम्मद नाटक है, दंगा भड़काने की साजिश
बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने इमरान मसूद और तौकीर रजा पर सीधा हमला बोला। विकास त्यागी ने कहा कि आई लव यू यूपी पुलिस, आई लव यू योगी जी, आई लव यू बुलडोजर। उन्होंने कहा-आई लव यू मोहम्मद आज ही क्यों याद आया? क्या पहले मोहम्मद से प्यार नहीं था? यह सब प्रदेश में अराजकता फैलाने और दंगा भड़काने का नाटक है। योगीजी ने पहली बार इस फर्जी रजा को शिकंजे में लिया है। अब इसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इमरान मसूद हों या कोई और मुस्लिम नेता, इन्हें मोदी-योगी और भाजपा का शासन गले नहीं उतर रहा है। त्योहारों पर ही उपद्रव फैलाते हैं और फिर कार्रवाई का रोना रोते हैं। त्यागी ने कहा-मोदी-योगी पर झूठे आरोप लगाने वाले ऐसे लोग देश और प्रदेश को बर्बाद करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। कार्रवाई सिर्फ उन्हीं पर होगी जो नफरत और उपद्रव फैलाएंगे। बाकी सबकी बातें बकवास हैं। ………………………….. ये खबर भी पढ़िए- तौकीर रजा का दामाद मोहसिन खान गिरफ्तार:करीबी का मैरिज लॉन सील, मंत्री बोले- कानून से बड़ा कोई नहीं बरेली बवाल के बाद तौकीर रजा के करीबियों पर पुलिस और प्रशासन का एक्शन जारी है। मंगलवार को IMC अध्यक्ष के करीब हाजी शराफत खान का मैरिज लॉन सील कर दिया गया। साथ तौकीर रजा के दामाद और आला हजरत परिवार के सदस्य मोहसिन खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थोड़ी देर में पुलिस-प्रशासन बुलडोजर की कार्रवाई करेगी। वहीं बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा- कानून से बड़ा कोई नहीं है और उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। पढ़ें पूरी खबर