अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद लखनऊ में प्रदर्शन शुरू हो गया है। यहां लोग सड़कों पर उतर आए। वे खामनेई जिंदाबाद और अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। इससे पहले शिया धर्मगुरुओं ने अमेरिका का विरोध कर शोक व्यक्त किया। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से 3 दिवसीय शोक की घोषणा कर दी गई। बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि लोग अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे, काले कपड़े पहनेंगे। अयातुल्ला खामेनेई के नाम पर मजलिस का आयोजन किया जाएगा। यूपी में शुरू हलचल के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग पढ़िए…