उन्नाव में गंगा की बाढ़ से प्रभावित हुए कई गांव:510 लोगों को राहत सामग्री दी गई, विधायक ने किया निरीक्षण

उन्नाव के सदर तहसील क्षेत्र में गंगा नदी की बाढ़ से कई गांव प्रभावित हुए हैं। स्थिति गंभीर होने के कारण लोग गांवों से पलायन करने लगे हैं। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। एसडीएम क्षितिज द्विवेदी के अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में व्यस्त होने के कारण, विधायक ने नायब तहसीलदार यशवंत के साथ परियर बाढ़ केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र में पनपथा, लालतूपुरवा और देवीपुरवा के 510 प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई। विधायक पंकज गुप्ता ने आश्वासन दिया कि वे और जिला प्रशासन सभी पीड़ितों के साथ खड़े हैं। राहत कार्य के दौरान राजस्व विभाग के दीपचंद्र, शैलेन्द्र, मनोज तिवारी और कलश कटियार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।