यूपी के बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर 24 घंटे में 2 बार फायरिंग की गई। दोनों बार एक ही अपाचे बाइक का इस्तेमाल हुआ। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश भी दोनों बार एक ही थे। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था। पीछे वाले ने चेहरा ढकने की कोशिश नहीं की थी। दोनों घटनाओं में बदमाशों का टारगेट किसी को मारने का नहीं था, मकसद सिर्फ दहशत फैलाना था। इसलिए सिर्फ गोली चलाने के पैटर्न में बदलाव हुआ। पहली बार हवा में गोलियां चलाईं, दूसरे हमले में सीधे घर पर फायरिंग की गई। हमले की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है। सबसे पहले दोनों हमलों का पैटर्न समझिए… अटैक 1. स्पॉट : ओल्ड पुलिस लाइन के बगल की कॉलोनी (बरेली) टाइम : 11 सितंबर, 4.30 बजे (सुबह) सिटी स्टेशन रोड पर ओल्ड पुलिस लाइन से बगल से 20 फीट चौड़ी रोड अंदर आई है। तीसरा मकान दिशा पाटनी का है। इसमें एक्ट्रेस के पिता जगदीश पाटनी अपने परिवार के साथ फायरिंग के वक्त मौजूद थे। सुबह वह जल्दी उठते हैं, योग कर रहे थे। इसी दरम्यान बाहर 2 राउंड फायरिंग सुनाई दी। वह रिटायर्ड DSP है, इसलिए गोलियों की आवाज पहचान गए। भागकर बाहर आए, मगर बदमाश भाग चुके थे। घर के बाहर लगे CCTV में 2 बदमाश दिखे। पड़ोसी दिनेश टंडन को घर के बाहर 2 खोखे मिले। CCTV में दिखा- दोनों बदमाश जगदीश पाटनी के घर के सामने आए। पीछे बैठा व्यक्ति नीचे उतरा। बाइक पर बैठे दूसरे शख्स ने गाड़ी मोड़ ली। इसके बाद उन्होंने हवा में 2 गोली चलाई और तेजी से मेन रोड की तरफ भाग निकले। इस घटना जगदीश पाटनी टाल गए, पुलिस को जानकारी नहीं दी। अटैक 2. स्पॉट : ओल्ड पुलिस लाइन के बगल की कॉलोनी (बरेली) टाइम : 12 सितंबर, 3.30 बजे (सुबह) घर के बाहर कुत्तों के भौंकने की आवाज से जगदीश पाटनी की नींद खुलती है। उन्होंने झांककर देखा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिस पिस्टल से फायरिंग हुई, वह विदेशी थी। एक बार ट्रिगर दबाने पर 10–15 राउंड निकल रहे थे। जैसे वेल्डिंग करने पर चिंगारियां निकलती हैं, वैसे ही गोलियां घर पर लगीं। CCTV में दिखा- इस बार बदमाश बाइक से घर के सामने से आगे तक गए। आगे कॉलोनी बंद है, वो दोनों बाइक मोड़कर वापस आए और तेजी से गोलियां चलाते हुए मेन रोड की तरफ भाग निकले। जगदीश पाटनी ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। 36 घंटे में पुलिस 26Km तक बदमाशों को ट्रेस कर सकी
दिशा पाटनी के घर पर दूसरी बार हुए हमले के 36 घंटे के अंदर पुलिस ने बदमाशों को नैनीताल हाईवे तक ट्रेस किया है। 26Km दूर तक बदमाश 5 स्पॉट पर CCTV में दिखे हैं। इसके बाद उनकी ट्रेसिंग नहीं हो सकी। ऐसे में पुलिस 2 एंगल पर जांच कर रही है। पहला- बदमाशों ने हाईवे छोड़ दिया और वह गांव के रास्ते आगे बढ़ गए। दूसरा- बदमाशों ने गाड़ी बदल ली। इस हाईवे के आसपास के किसी घर में उन्होंने अपनी गाड़ी छिपा दी। इसलिए संदिग्ध मकानों को देखा जा रहा है, जो लंबे समय से खाली पड़े हो। बदमाश ट्रेंड शूटर, पुलिस से बचने के लिए सुबह का वक्त चुना
इस केस में पुलिस के सामने कुछ चैलेंज भी हैं, मसलन दोनों बार बदमाशों ने हमले के लिए सुबह का वक्त चुना। ये वो वक्त होता है, जब सूरज पूरी तरह से निकला नहीं होता है। ऐसे में अंधेरे में बदमाशों की पहचान करने के लिए पुलिस ने 300 CCTV चेक किए। मगर कहीं पर भी बदमाशों का चेहरा स्पष्ट नहीं है। कपड़ों का रंग भी ठीक से दिखाई नहीं पड़ रहा है। जानिए बदमाश कहां-कहां CCTV में दिखे
बदमाशों ने हमले से पहले होमवर्क पूरा किया था। उनका टारगेट किसी को मारना नहीं था, बल्कि दहशत फैलाना था। साथ ही, उन्हें पुलिस की चेकिंग पॉइंट का भी अंदाजा था। दिल्ली-बरेली हाईवे से झुमका चौराहा होते हुए बदमाश शहर के अंदर दाखिल हुए थे। मगर उन्होंने भागने के लिए वही रूट नहीं चुना है। गोली चलाने के बाद वह सिटी स्टेशन रोड होते हुए, किला पुल पर चढ़कर मिनी बाईपास तिराहा क्रॉस करके विलयधाम तक पहुंचे हैं। इन स्पॉट पर CCTV में बदमाश दिख रहे हैं। इसके बाद वो दोनों बदमाश बाइक से नैनीताल हाईवे पर पहुंचे। इसके बाद वह नहीं दिखे हैं। इसलिए पुलिस 11 और 12 सितंबर को हुए हमलों में 72 घंटे पहले और उतने ही समय बाद तक की फुटेज चेक कर रही है। ताकि और मूवमेंट पकड़े जा सके। बदमाशों ने 30 जुलाई से इस हमले को प्लान किया
अब तक की पुलिस जांच में सामने आ चुका है कि दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की प्लानिंग 30 जुलाई से शुरू हो गई थी, उस दिन खुशबू पाटनी ने अनिरुद्धाचार्य के महिलाओं को लेकर दिए एक बयान पर विरोध जताया था। 30 जुलाई को जब खुशबू पाटनी ने अपनी वीडियो शेयर की, तो उस पर काफी विवाद हुआ। वीडियो वायरल होते ही उसे संत प्रेमानंद महाराज के बयान से जोड़कर भी दिखाया गया। इसी बात से नाराज कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा ने शुक्रवार 11 सितंबर, 2025 की सुबह 3 बजे फायरिंग करके दहशत फैला दी। SSP ने 6 टीमें बनाई, सबको अलग-अलग टास्क
फायरिंग करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए SSP अनुराग आर्य ने 6 टीमों का गठन किया है। इसमें साइबर सेल, सर्विलांस सेल और SOG शामिल हैं। SP सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है, वहीं SP ट्रैफिक मुहम्मद अकमल की अगुआई में एक स्पेशल टीम लगाई गई है। इसके अलावा STF से ASP अब्दुल कादिर के नेतृत्व में भी एक टीम इस केस पर काम कर रही है। पाटनी परिवार की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। एक स्पेशल टीम SP ट्रैफिक के नेतृत्व में शहर के CCTV कैमरों और आई-ट्रिपल-सी कंट्रोल रूम की फुटेज खंगाल रही है। साइबर सेल को सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। जिस गैंगस्टर ने जिम्मेदारी ली, उसका फेसबुक अकाउंट डिलीट मिला
SSP अनुराग आर्य ने कहा- गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। उसकी फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जो फॉरवर्ड होकर पुलिस तक पहुंची। जब अकाउंट ट्रेस किया गया तो वह डिलीट मिला। अब यह जांच की जा रही है कि वह पोस्ट असली थी या फर्जी और किस अकाउंट से डाली गई थी। इस पर भी साइबर सेल काम कर रही है। SSP बोले- 6 से 7 राउंड फायरिंग की पुष्टि
SSP कहते हैं- जहां तक फायरिंग का सवाल है, मौके से 6-7 राउंड फायरिंग की पुष्टि हुई है। यह जानकारी लोकल लोगों और घटनास्थल से मिले खोखों के आधार पर सामने आई है। फोरेंसिक टीम ने खोखे कलेक्ट किए हैं, जिनसे यह पता लगाने की कोशिश होगी कि किस हथियार से गोली चली। CCTV से भी कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। आरोपियों का कनेक्शन लोकल या बाहर से?
इस पर SSP कहते हैं- अभी यह बताना जल्दबाजी होगी। जब आरोपी पकड़े जाएंगे, तभी सभी तथ्य साफ हो पाएंगे। मैंने खुद परिवार से बैठकर बात की है और भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी पुलिस की है। घर पर हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अब पढ़िए जिम्मेदारी लेने वाले गैंग ने फेसबुक पर क्या लिखा… पहला मैसेज एक्ट्रेस के लिए- फेसबुक पर आगे लिखा – इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है। हमारे आराध्य देवी-देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा। ये तो बस ट्रेलर था, अगली बार अगर इसने या किसी ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई, तो उनके घर में से किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। दूसरा मैसेज बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए- पुलिस के पास जिस फेसबुक पेज की पोस्ट की कटिंग वॉट्सऐप पर आई थी। उस अकाउंट को ट्रेस किया गया। मगर यह पेज नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस ने कैलिफोर्निया फेसबुक ऑफिस को ई-मेल करके जानकारी मांगी है। दिशा पाटनी के घर पर जो हमला हुआ, इसकी जिम्मेदारी लेने वाले रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ कभी लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते थे। रोहित ने दिशा पाटनी के घर हमला कराने के बाद ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की, जिसमें उसने कहा- मेरा नाम लॉरेंस बिश्नोई के नाम न जोड़ा जाए। अब ये जानिए कि लॉरेंस बिश्नोई कौन है? 1. गैंगस्टर लॉरेंस: गैंगस्टर लॉरेंस पर करीब 84 FIR दर्ज हैं। 2016 में उसे नेपाल से गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल में ही बंद है। इस वक्त वह गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। करीब 9 साल से वह बाहर नहीं आया है। इसके बावजूद देश में हुए कई केसों में उसका नाम आया है। लॉरेंस मूल रूप से पंजाब के फाजिल्का जिले के दुतारावली गांव का रहने वाला है। लॉरेंस के बड़े केसों में मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला, राजस्थान के करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव गोगामेड़ी और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी का मर्डर शामिल है। इसके अलावा वह काले हिरण के शिकार के आरोपों से घिरे बॉलीवुड स्टार सलमान खान के भी पीछे पड़ा है। गोल्डी बराड़: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ का जन्म 1994 में हुआ था। गोल्डी के पिता शमशेर सिंह पंजाब पुलिस में ASI थे। गोल्डी बराड़ लॉरेंस गैंग का एक प्रमुख सदस्य है। वह राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में 20 से ज्यादा हत्याएं करवा चुका है। गोल्डी स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। इसके बाद उसने वहां की नागरिकता ले ली। गोल्डी तब चर्चा में आया, जब उसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा में हत्या करवा दी। इसके बाद लॉरेंस के इशारों पर 20 से ज्यादा हत्याएं करवाईं। दर्जनों लोगों से रंगदारी मांगी और कई कारोबारियों के घर पर फायरिंग करवाई। गोल्डी पहले यूके, फिर थाईलैंड और अब कनाडा में बैठकर वारदातें करवा रहा है। जून 2022 में बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। जनवरी 2024 में आतंकवादी घोषित हुआ। उस पर UAPA के तहत कार्रवाई की गई। रोहित गोदारा: राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा बीकानेर के लूणकरणसर का रहने वाला है। असली नाम रावताराम स्वामी है। पंजाब के सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, राजस्थान में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, गैंगस्टर राजू ठेहट मर्डर सहित अन्य कई प्रमुख हत्याओं का मास्टरमाइंड है। गोदारा पर देश में करीब 35 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। 13 जून 2022 को दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भाग गया था। अब वह पुर्तगाल में है। वह गोल्डी के साथ मिलकर गैंग चला रहा है। अब जानिए दिशा पाटनी और उनके परिवार से नाराजगी की वजह है… खुशबू पाटनी ने कहा था- अनिरुद्धाचार्य का मुंह तोड़ दूंगी 30 जुलाई को दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी ने एक वीडियो जारी किया था। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लिव-इन-रिलेशनशिप वाले बयान पर खुशबू ने कहा- ऐसे लोगों का तो मैं मुंह तोड़ दूंगी। अगर ये शख्स मेरे सामने होता तो मैं इसे अच्छे से समझा देती कि ‘मुंह मारना’ क्या होता है। इसे राष्ट्र विरोधी कहने में मुझे कोई हिचक नहीं। जिस इंसान की सोच इतनी घटिया हो, उसे मंच मिलना ही नहीं चाहिए। खुशबू पाटनी ने सवाल उठाया- अगर कोई लिव-इन में है तो क्या लड़की अकेली है? क्या लड़के शामिल नहीं होते? खुशबू बोलीं- इन्हें समाज के नामर्द फॉलो कर रहे
खुशबू ने आगे कहा- ये दुखद है कि ऐसे बद्जुबान लोगों को समाज में फॉलो किया जाता है। समाज के सारे नामर्द इसे फॉलो कर रहे हैं। जो लड़कियों के चरित्र पर उंगली उठाता है, वो किसी भी धर्म या संस्कृति का प्रतिनिधि नहीं हो सकता। सोशल मीडिया पर भी अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किस आधार पर एक कथावाचक ऐसा भद्दा बयान देता है? क्या धर्म के मंच से इस तरह के प्रवचन दिए जा सकते है? अब भक्त का सवाल और अनिरुद्धाचार्य का जवाब पढ़िए, जिस पर घमासान मचा सवाल: गुरुजी शादी से डर लगता है। जिस वीडियो पर विवाद खड़ा हुआ था, वह एक कथा के दौरान का है। जिसमें एक भक्त सवाल करता है- गुरु जी राधे-राधे, घर वाले मुझसे शादी करने के लिए बोलते हैं। लेकिन, मुझे थोड़ा डर लगता है। हम आजकल देख रहे हैं बहुत जल्द डायवोर्स हो जा रहे हैं। जवाब : 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है…
अनिरुद्धाचार्य ने कहा- इसका एक ही समाधान है। लड़की 14 साल की होगी और 14 साल की कोई लड़की आपके घर दुल्हन बन कर आ जाएगी तो उस समय तो वो बच्ची होगी। समझ रहे हो? लोग फिर जल्दी शादियां करना शुरू कर देंगे। क्योंकि अब लड़कियां लाते हैं 25 साल की, 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है। वो 25 साल की जब तक आती है तो पूरी जवान हो कर आएगी। स्वाभाविक है कि उसकी जवानी कहीं न कहीं फिसल जाएगी। आज लड़के-लड़कियां 10 के साथ लिव-इन में रह रहे : अनिरुद्धाचार्य
इसके अलावा अनिरुद्धाचार्य का एक और वीडियो सामने आया था। जिसमें वह कथा में कह रहे हैं कि पहले के लोग इतने समझदार थे कि लिव-इन की जरूरत नहीं थी। अपनी पत्नी और पति के साथ ही वह लिव-इन में रहा करते थे। आज के लोग क्या कर रहे हैं, पहले 10 लड़कियों या 10 लड़कों के साथ लिव-इन में रह लिया। अब जो 10 के संग रह चुकी है या रह चुका है वो एक के साथ साथ कैसे रहेगी या रहेगा। पहले तो यह सोचो जो 10 जगह मुंह मार चुका है या चुकी है, वो एक के साथ बंधेगी या बंधेगा कभी। अनिरुद्धाचार्य बोले- आधी बात सुनकर दिल दुखा तो क्षमा करें
विवाद के बाद अनिरुद्धाचार्य ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा- राधे-राधे, जय गौरी गोपाल… आप लोगों द्वारा हमें सूचना मिली कि हमारी कुछ बहनें नाराज हैं। क्योंकि उन लोगों ने आधी एक वीडियो सुनी, जिस वीडियो में कहा गया कि आजकल 25 साल की लड़की… देखो बात क्या कही जाती है कि कुछ लड़कियां कैसी होती हैं? कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं, जो लिव-इन में रह कर चार जगह मुंह मार कर आती है और वो किसी के भी घर की बहू बन जाएंगी। अब आप ही बताइए कि क्या वो रिश्ते को निभा पाएंगी? इसलिए लड़की हो या लड़का दोनों को पहले तो चरित्रवान होना चाहिए। यह बात कुछ लड़कियों के लिए कही थी। जैसे कि अभी एक राजा रघुवंशी को उसकी पत्नी ने मार दिया और वह 25 साल की ही थी। जिस लड़की ने अपने पति राजा को मारा वो 25 साल की है और उसने किसी पराए पुरुष के कारण अपने पति को मार दिया। तो वही बात कही जा रही है कि आजकल कुछ लड़कियां… अब देखो मेरी वीडियो से कुछ शब्द हटा दिया। मेरे द्वारा कभी नारी का अपमान नहीं किया जा सकता। नारी तो हमारी लक्ष्मी है। फिर भी मेरी आधी अधूरी बात सुनकर के किसी भी बहन बेटी का दिल दुखा हो तो ये दास सदा आपका था। आपका है, आपका ही रहेगा। यदि आधी अधूरी बात सुन कर आपका दिल दुखा तो मुझे क्षमा अवश्य करें। ===== ये भी पढ़ें : यूपी की एक्ट्रेस दिशा पाटनी को गैंगस्टर ने धमकाया, बोला- हमने गोली चलवाई, पिता बोले- बेटी ने प्रेमानंद जी का अपमान नहीं किया ‘सुबह करीब 3 बजे कुत्ते की भौंकने की आवाज आई। मेरी नींद खुल गई। मैंने झांककर देखा तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिस पिस्टल से फायरिंग हुई, वह विदेशी थी। एक बार ट्रिगर दबाने पर 10–15 राउंड निकल रहे थे। जैसे वेल्डिंग करने पर चिंगारियां निकलती हैं, वैसे ही गोलियां सामने वाले घर पर लगीं। फायरिंग से हम लोग बहुत डर गए। हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी।’ पढ़िए पूरी खबर…