करीब 1 महीने से कबाड़ी बनकर शोरूम की रेकी की। चोरी करने के लिए खराब मौसम का दिन चुना, ताकि किसी तरह की हलचल कोई समझ न सके। छत के रास्ते घुसकर मैंने चोरी की। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए चेहरे पर नकाब लगाया। ये कहना है मुख्य आरोपी इरशाद उर्फ काला का, जिसने अपने परिवार के साथ मिलकर सहारनपुर में ज्वैलरी शोरूम कैरेटलेन में करीब 2 करोड़ की चोरी की। पुलिस ने 2000 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 2 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के हैं। मामले में 4 आईपीएस अधिकारी, सर्विलांस टीम के साथ-साथ सदर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने 67 ब्रेसलेट, 17 मंगलसूत्र, 32 जोड़ी बाली, दो गले के सेट, 18 पेंडेंट, 90 अंगूठियां, 32 चैन, 11 चूड़ियां, 45,100 रुपए नकद और 40 पीस आर्टिफिशियल आभूषण बरामद किए हैं। मामला 22 जनवरी का सदर बाजार में दिल्ली रोड पर कैरेटलेन डायमंड शोरूम का है। दो तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… कैरट लेन डायमंड शोरूम में 22 जनवरी की रात चोरों ने दीवार काटकर चोरी की। चोर 2 लाख कैश और करोड़ों रुपए के गहने चुराकर भाग गए। घटना की जानकारी 23 जनवरी शुक्रवार सुबह 7 बजे हुई। शोरूम के ठीक बगल में बनी सेनेटरी शॉप वाले ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद शोरूम के मैनेजर अकिंत मुखर्जी ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके आधार पर थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया- पुलिस ने सहारनपुर और आसपास के इलाकों में करीब 2000 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान उत्तराखंड के रुड़की, कलियर और भगवानपुर क्षेत्रों में आरोपियों के होने के जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद यूपी पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई की, जिसके बाद आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से सोने और हीरे के आभूषण के साथ 45,100 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी एक ही परिवार के
पुलिस ने इस मामले में इरशाद उर्फ काला, दिलशाद, काली, सीमा और सलमा को गिरफ्तार किया है। इरशाद और दिलशाद दोनों सगे भाई हैं। सीमा दिलशाद की पत्नी है। काली दिलशाद और इरशाद की मां है। वहीं, सलमा भी इनकी रिश्तेदार है। इस गैंग की सरगना इनकी मां काली है, जो पूरे नेटवर्क को लीड करती है। इस परिवार का नेटवर्क उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। गिरोह में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के चलते इसे ‘काली गैंग’ के नाम से जाना जाता है। अब जानिए चोरी कैसे की… छत के रास्ते पहुंचा शोरूम, ग्लेंडर से लगाई सेंध
इरशाद ने पुलिस पूछताछ में बताया- मैं एक दिन पहले पास की बिल्डिंग से छत के रास्ते शोरूम की छत पर पहुंच गया था। छत पर शराब पी, खाना खाया। इसके बाद बिजली की केबल काटकर इलेक्ट्रिक कटर से छत और दरवाजे काटे। फिर ग्लेंडर से दीवार काटकर शोरूम में घुसा। इसके बाद शोरूम के अंदर घुसकर आभूषण और नकदी चोरी कर ली। सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए इरशाद ने चेहरे पर नकाब लगाया था। बाहर निकलते समय पहचान छिपाने के लिए चाल बदलकर चलने की भी कोशिश की गई थी। नकली गहनों से पुलिस को गुमराह करने की थी तैयारी
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से ही कुछ नकली आर्टिफिशियल आभूषण खरीदकर रखे हुए थे, ताकि पकड़े जाने की स्थिति में पुलिस को भ्रमित किया जा सके। हालांकि, तलाशी के दौरान चोरी किए गए असली आभूषण और नकदी बरामद कर ली गई। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक नेटवर्क की आगे भी जांच की जा रही है। चोरी DIG के घर और दफ्तर के पास हुई थी
IPS सिमरन सिंह ने बताया कि उनके ट्रेनिंग पीरियड में ये पहली बड़ी घटना थी, क्योंकि वारदात DIG के घर और दफ्तर के पास हुई थी। इस घटना के खुलासे के लिए हमने हर पहलू को ध्यान में रखा था। सभी ने एक टीम वर्क कर इस घटना का खुलासा किया। IPS मनोज कुमार ने भी बताया कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए हरिद्वार, रुड़की, देहरादून के करीब 2000 हजार से ज्यादा सीसीटीवी ट्रैक करने के बाद हम इस घटना के खुलासे में कामयाब रहे। —————————- ये भी पढ़ें… कौशांबी में हाईवे पर 10 लग्जरी गाड़ियों से स्टंटबाजी, VIDEO:10वीं-12वीं क्लास के लड़के-लड़कियां छत पर बैठे, खिड़कियों से लटके कौशांबी में प्रयागराज हाईवे पर 10 लक्जरी गाड़ियों से हाई स्कूल-इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स स्टंटबाजी करते निकले। लड़के-लड़कियां चलती गाड़ी की छत पर बैठे। खिड़कियों से लटक कर रील बनाई। छात्र-छात्राओं ने ड्रोन से अपना वीडियो भी शूट कराया। पढ़ें पूरी खबर…