यूपी के एटा में गुरुवार देर रात साढ़े 11 बजे एक कंटेनर ने रोडवेज बस के यात्रियों को रौंद दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 12 लोग घायल हो गए। बस एटा से दिल्ली जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रोडवेज बस खराब होकर सड़क किनारे खड़ी हो गई थी। यात्री बस से उतर चुके थे। कुछ यात्री बस के पीछे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कंटेनर आया और सभी को कुचलते हुए सड़क की दूसरी ओर चला गया। शव और घायल सड़क से लेकर खेत तक फैल गए। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बस के अंदर ही बैठे रहे, इसलिए उन्हें कुछ नहीं हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज जारी है। हादसा बागवाला थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए- हादसे की सूचना पर डीएम अरविंद सिंह और एसएसपी डॉ. इलामारन मौके पर पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली। हादसे के चलते मौके पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन से बस और कंटेनर को हटवाकर जाम खुलवाया। मरने वालों की पहचान बुलंदशहर निवासी सतेंद्र (38), फर्रुखाबाद के रहने वाले राजेश (34), सुखराम (30) और शैलेश (29) के रूप में हुई है। एक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक राजेश के भाई पवन कुमार ने बताया कि बस खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। छोटा भाई परिवार की दो बच्चियों के साथ दिल्ली जा रहा था। डीएम बोले-आधी सड़क पर खड़ी थी बस
डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि बस खराब होने के कारण सड़क के किनारे खड़ी थी, लेकिन उसका कुछ हिस्सा सड़क पर था। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी, जिससे बाहर खड़े यात्री उसकी चपेट में आ गए। घायलों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। ये लोग हुए घायल
——————-
ये खबर भी पढ़ें…
राममंदिर ट्रस्टी अनिल मिश्रा से बंद कमरे में पूछताछ:SIT ने गोपाल राव से भी सवाल पूछे, चढ़ावा चोरी के दो आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन की तैयारी
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज हो गई है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गुरुवार दोपहर 2:30 बजे राम मंदिर पहुंची। ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और आमंत्रित ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव से शाम 7:30 बजे तक बंद कमरे में करीब 5 घंटे पूछताछ की। पूरी खबर पढ़ें…