एयरगन से प्राइवेट पार्ट में लगी गोली, छात्र की मौत:आगरा में अपने दोस्त के साथ REEL बना रहा था, पिता बोले- हत्या की गई

आगरा में एयरगन की गोली लगने से 12वीं के छात्र की मौत हो गई। छात्र शनिवार शाम करीब 5 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में गया था। वहां जंगली जानवरों से बचाव के लिए एयरगन रखी थीं। छात्र और उसके दोस्त एयरगन से रील बनाने लगे। इसी दौरान एक दोस्त से गलती से ट्रिगर दब गया। गोली छात्र के प्राइवेट पार्ट में लगी। वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिवार वाले मौके पर पहुंचे। छात्र को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना पिनाहट थाना क्षेत्र की है। ट्यूशन पढ़ने पड़ोस के मकान में गया था पिनाहट के बसई अरेला गांव निवासी विनोद प्रजापति किसान हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा मोहित इंटर का छात्र था। मोहित चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसका एक छोटा भाई और दो बहनें हैं। वह पड़ोसी ओम शर्मा के बेटे आकाश से ट्यूशन पढ़ता था। आकाश अपने निर्माणाधीन मकान में करीब 15 छात्रों को ट्यूशन पढ़ाता है। मकान के एक कमरे में कुछ शिकारी ठहरे हुए थे। उन्होंने नीलगाय और जंगली सुअरों जैसे जानवरों को भगाने के लिए वहां एयरगन रखी थीं। मोहित शनिवार शाम करीब 4:30 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला। रील बनाते समय गलती से ट्रिगर दबा शाम 5 बजे तक वहां छह छात्र पहुंचे थे। सभी एयरगन हाथ में लेकर रील बनाने लगे। इसी दौरान एक दोस्त से गलती से एयरगन का ट्रिगर दब गया। गोली मोहित के प्राइवेट पार्ट में लगी और वह फर्श पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर उसके घरवाले और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घरवाले मोहित को फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पिता बोले- गांव के लड़के ने जानबूझकर गोली चलाई मोहित के पिता विनोद ने बताया कि मोहित गणित की ट्यूशन पढ़ने गया था। करीब 15 दिन पहले स्कूल में एक छात्र से उसका झगड़ा हुआ था। उस छात्र ने मोहित को ‘देख लेने’ की धमकी दी थी। ट्यूशन के दौरान वही छात्र मोहित को उस कमरे में ले गया, जहां एयरगन रखी थी। मोहित ने उसे एयरगन चलाने से मना किया, लेकिन इसी दौरान छात्र ने गोली चला दी। विनोद ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने और 112 पर कॉल करने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। बाद में पुलिस अस्पताल पहुंची। एसीपी बोले- शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई घटना की सूचना पर एसीपी अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ……………………… ये खबर भी पढ़िए स्कूली बच्ची से रेप-मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर:अर्धनग्न लाश झाड़ियों में फेंकी थी; बुलंदशहर में मां बोली- दरिंदा मारा गया…खुश हूं यूपी के बुलंदशहर में 12 साल की स्कूली बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी एनकाउंटर में मारा गया। रविवार सुबह 4 बजे पुलिस का आरोपी से आमना-सामना हो गया। रुकने को कहने पर फायरिंग करने लगा। पढ़ें पूरी खबर