भारत-पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात हैं। यूपी में भी रेड अलर्ट है। ऐसे में रातभर पूरे प्रदेश में पुलिस सड़कों पर उतरी। होटलों, स्टेशनों, मंदिरों और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर चेकिंग की गई। वाराणसी में 100 बाइकों पर 200 जवान सड़कों पर उतरे। भोर में बाबा काशी विश्वनाथ की मंगला आरती के समय मंदिर के आसपास जवानों ने गश्त की। ऐसी ही स्थिति मथुरा और अयोध्या में भी देखने को मिली। अयोध्या के राम मंदिर और मथुरा के कृष्ण जन्मस्थान में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। इधर, ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रदेश में आज पहला जुमा है। नमाजी मस्जिदों में भारतीय सेना के लिए दुआ करेंगे। इसके अलावा, लखनऊ के KGMU, SGPGI जैसे प्रदेश के बड़े मेडिकल संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद मध्य वायु कमान के 7 एयरफोर्स स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इनमें लखनऊ के बख्शी का तालाब स्टेशन भी शामिल है। यहां लड़ाकू विमान, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और ड्रोन स्टैंडबाय पर हैं। सुरक्षा कारणों से इन एयरबेस की तैयारियों की समीक्षा की गई है। कारगिल वॉर में शहीद कैप्टन मनोज पांडेय के पिता गोपी चंद पांडेय ने कहा- किसी सुहागिन का सिंदूर मिटता है तो कलेजा कांप उठता है। अब दया दिखाने का समय नहीं है। पाकिस्तान को पूरी तरह से मिट्टी में मिलाने का समय आ गया। हमारी सेना अब किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगी। आतंकवादियों को चुन-चुनकर मारेगी। 3 तस्वीरें देखिए- यूपी की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए-