ऑपरेशन सिंदूर- यूपी में पुलिस-डॉक्टरों की छुटि्टयां कैंसिल:हिंडन एयरपोर्ट 14 मई तक बंद, आतंकियों पर एक्शन से AMU में जश्न

ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी में रेड अलर्ट है। केंद्र सरकार ने सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी है। जो छुट्‌टी पर हैं, उन्हें तत्काल अपने तैनाती स्थल पर लौटने के लिए कहा गया है। हिंडन एयरपोर्ट 14 मई तक बंद रहेगा। पहले 10 मई तक फ्लाइट्स कैंसिल की गई थीं। कल, शुक्रवार को जुमे पर लखनऊ-वाराणसी, कानपुर समेत कई शहरों में नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कहा- हम भारत की सेना के साथ खड़े हैं। पाकिस्तान की इस कायराना हमले का विरोध करते हैं। उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। लखनऊ में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा- मुसलमान भारत के साथ खड़ा है। वहीं, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मार्च निकाला। इसी बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने दो महीने के सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिए। मेरठ में उन्होंने कहा – जरूरत पड़ी तो सेना की मदद करने भी जाऊंगा। हम भारत की विजय के लिए धार्मिक अनुष्ठान भी सम्पन्न कराएंगे। इधर, पाकिस्तान को सिंधु जल संधि के मामले में वर्ल्ड बैंक से झटका लगा है। अध्यक्ष अजय बंगा ने साफ कर दिया कि वर्ल्ड बैंक इस विवाद में हस्तक्षेप नहीं करेगा। उन्होंने कहा- भारत और पाकिस्तान के बीच 1960में हुई इस संधि में वर्ल्ड बैंक की भूमिका केवल एक मध्यस्थ की है। हालिया गतिरोध को सुलझाने में बैंक कोई हिस्सा नहीं लेगा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने इस संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। 3 तस्वीरें देखिए- टॉप अपडेट्स… यूपी की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…