कमला पसंद के मालिक की बहू ने सुसाइड किया:दिल्ली में फंदे पर लटका मिला शव, पति ने एक्ट्रेस से की थी दूसरी शादी

देश के मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद और राजश्री के मालिक कमल किशोर की बहू दीप्ति चौरसिया (40) ने दिल्ली में सुसाइड कर लिया। मंगलवार शाम को दिल्ली के बसंत विहार में वह अपने आवास में फंदे पर लटकी मिली। कमल किशोर मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दीप्ति दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई मिली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है- प्यार नहीं, भरोसा नहीं…अब और नहीं सहन हो पाता। बेटे को मां का आशीर्वाद। दीप्ति के परिजन ने खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। दीप्ति की साल 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी। दोनों का 14 साल का एक बेटा है। बताया जा रहा है कि हरप्रीत ने दो शादी की हैं। दूसरी पत्नी दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। कानपुर में छोटी सी गुमटी से शुरू हुई थी कंपनी कमला पसंद पान मसाला के संस्थापक कमलाकांत चौरसिया और कमल किशोर चौरसिया हैं। कंपनी 1973 में रजिस्टर्ड हुई थी। हालांकि, पान मसाला और गुटखा बनाने-बेचने का असल व्यापार 1980 के दशक में शुरू हुआ था। कंपनी की शुरुआत यूपी के कानपुर में फीलखाना मोहल्ले में एक छोटी से गुमटी से हुई थी। आज कंपनी का अरबों रुपए का टर्नओवर है। समय के साथ कंपनी ने पान मसाला के अलावा तंबाकू, गुटखा, इलायची, और अन्य FMCG उत्पादों के साथ रियल एस्टेट, लौहा व्यापार में भी कदम बढ़ाए। कमला पसंद पान मसाला का मालिकाना हक कमला पसंद (KP) ग्रुप और कमलाकांत कंपनी के पास है। KP ग्रुप कमला पसंद पान मसाला बनाने वाली मूल कंपनी है। कमलाकांत एंड कंपनी LLP के पास ब्रांड का ट्रेडमार्क है। बाजार विश्लेषक कंपनी के अनुसार, देश में पान मसाला का कारोबार करीब 46,882 करोड़ रुपए का है, जो 2033 तक 64 हजार करोड़ रुपए के पार जा सकता है। इसमें कमला पसंद का बाजार पूंजीकरण 3 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है। कमला पसंद से जुड़े प्रमुख विवाद 1. सरोगेट विज्ञापन विवाद (2021)- कमला पसंद ने इलायची ब्रांड के नाम से विज्ञापन चलाए, जबकि कंपनी का बिजनेस पान-मसाला और गुटखा से जुड़ा है। सरोगेट विज्ञापन को लेकर अमिताभ बच्चन ने कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया और पूरी फीस लौटा दी थी। 2. GST और कर चोरी के आरोप- कई बार GST विभाग और DGGI ने कंपनी के कारखानों और डिस्ट्रीब्यूटरों पर छापेमारी की। करोड़ों–अरबों रुपए के टैक्स चोरी की जांचें रिपोर्ट की गईं। 3. नकली कमला पसंद गुटखा मामले- अलग-अलग राज्यों में नकली कमला पसंद गुटखा फैक्ट्रियों पर छापेमारी हुई। नकली उत्पादों की वजह से कंपनी की ब्रांड-इमेज प्रभावित हुई। 4. स्वास्थ्य और प्रतिबंध विवाद- पान मसाला और गुटखा कैंसर को बढ़ावा देता है। इसके स्वास्थ्य खतरे के कारण कई राज्य सरकारों ने कपंनी के गुटखा और सुगंधित सुपारी पर प्रतिबंध लगाए हैं। ———————— ये खबर भी पढ़िए- कातिल ने हथौड़ा मारकर मां-बेटी के सिर की हड्‌डी तोड़ी: गोरखपुर में मां-बहन को मुखाग्नि देकर बेटी चिल्लाई- हत्यारों को बुरी मौत मिले गोरखपुर में बुजुर्ग मां और बेटी को कातिल ने एक झटके में मार दिया। दोनों के सिर पर इतनी तेज हथौड़ा मारा कि उनकी सिर की हड्‌डी 4-5 टुकड़ों में टूट गई। मर्डर के पीछे 1 मकान का विवाद बताया जा रहा है, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपए हैं। मां और बेटी इसी मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहती थीं। पढ़ें पूरी खबर…