2018 में उन्नाव के जिस अनुराग द्विवेदी के पास कमाई का कोई जरिया नहीं था, 2025 में उसकी शादी दुबई के एक आलीशान क्रूज में होती है। बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस उस शादी में प्रोग्राम करने बुलाए जाते हैं। अनुराग 130 से ज्यादा लोगों को पहली बार अपने पैसे पर विदेश लेकर जाता है। उनके रहने-खाने और घूमने की व्यवस्था करता है। मतलब, पूरी शादी में कई करोड़ रुपए खर्च किए जाते हैं। अनुराग ने बेहिसाब दौलत इकट्ठा की। हर साल लग्जरी गाड़ियां खरीदीं। करोड़ों की जमीन और फ्लैट खरीदे। अब ईडी पूरे मामलों की पड़ताल कर रही। छापेमारी कर रही। दैनिक भास्कर इस पूरे मामले पर ग्राउंड से लगातार रिपोर्ट कर रहा है। आज अनुराग की हाई-फाई शादी की कहानी जानते हैं… 12 साल के अफेयर के बाद शादी का फैसला
अनुराग द्विवेदी का घर उन्नाव जिले के खजूर गांव में है। अनुराग के पिता लक्ष्मीनाथ द्विवेदी गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर नवाबगंज कस्बे में मां दुर्गा नाम से मेडिकल स्टोर चलाते हैं। अनुराग ने 9वीं तक ही पढ़ाई की है। इसमें भी 8वीं तक लखनऊ के सीएमएस से पढ़ाई की। यहीं उसकी मुलाकात लखनऊ की तनिष्का कांत से हुई। 2013 में दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों अलग-अलग जाति के हैं। लेकिन घर-परिवार वालों को जब दोनों के बारे में पता चला, उस वक्त कोई खुलकर विरोध नहीं हुआ। अनुराग लखनऊ के अंसल स्थित सेलिब्रिटी गार्डन के फ्लैट में रहने लगा। यहीं एक और फ्लैट में अनुराग ने अपना ऑफिस भी बना रखा था। उसमें अनुराग के साथ काम करने वाले लोग रहते थे। तनिष्का पिछले 4 साल से अक्सर अनुराग के ही साथ लखनऊ के इसी फ्लैट पर रहती थी। 22 अक्टूबर, 2024 को दोनों ने लखनऊ के ही एक होटल में सगाई कर ली। उस वक्त दोनों ही परिवार की तरफ से लोग शामिल हुए थे। दोनों ने शादी की डेट एक साल बाद की तय की। इसके पीछे शादी को यादगार बनाने का एक प्लान था। जिनके पासपोर्ट नहीं, उनके खुद बनवाए
अनुराग 2020 के बाद कई बार दुबई गया था। उसने तय किया कि शादी दुबई में ही करेंगे। लेकिन, इसके लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि गांव के लोग आएंगे कैसे? क्योंकि, कभी कोई दूसरे देश गया ही नहीं था। अनुराग ने एक लिस्ट बनाई। ये उन लोगों की लिस्ट थी, जिन्हें शादी में बुलाना था। सबके पास फोन गया कि क्या आपके पास पासपोर्ट है? जिनके पास था, उनका तो क्लियर हो गया। लेकिन जिनके पास नहीं था, उनके पासपोर्ट को बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। अनुराग ने इस काम के लिए अपने ही साथ के एक व्यक्ति को लगाया। सबसे पहले अनुराग के पिता, मां, दादा समेत परिवार के अन्य लोगों का पासपोर्ट बनवाया गया। इसके बाद रिश्तेदारों के भी पासपोर्ट बनवाए गए। तनिष्का की तरफ से करीब 35 लोगों को जाना था। इसलिए अनुराग ने उधर से भी लिस्ट मंगवा ली। जिनके पास पासपोर्ट नहीं था, उनका पासपोर्ट बनवाया गया। इस तरह से शादी के लिए करीब 150 लोग चुन लिए गए। इसमें 50 से ज्यादा पासपोर्ट अनुराग ने बनवाए। कार्ड के साथ हवाई टिकट, 5 फ्लाइट से बाराती गए
अनुराग और तनिष्का की शादी की तारीख 22 नवंबर, 2025 तय थी। कार्ड छपे। जिन लोगों को कार्ड दिया गया, उसके साथ ही दुबई का हवाई टिकट भी दिया गया। नवाबगंज कस्बे में ही लोग बताते हैं- अकेले इसी कस्बे से ही 30 लोगों को शादी में शामिल होने का निमंत्रण मिला था। अनुराग ने जो टिकट बुक करवाए थे, वो एक साथ के नहीं थे। मतलब एक ही फ्लाइट से सभी के टिकट नहीं थे। 5 अलग-अलग फ्लाइट के जरिए लोगों को बुलाया गया। कस्बे से बारात जाने वाले लोग 20 नवंबर की रात 10 बजे लखनऊ से फ्लाइट पर सवार हुए थे। शादी में शामिल एक व्यक्ति कहते हैं- हम लोगों की फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट से 20 नवंबर की रात के 10 बजे थी। हम सभी लोग फ्लाइट में सवार हुए और 1 बजे शारजाह पहुंच गए। दुबई में उस वक्त रात के साढ़े 11 बज रहे थे। यहां पहले से ही हम सबके लिए टैक्सी खड़ी थी। करीब 1 घंटे के बाद हम लोग दुबई के क्वीन एलिजाबेथ होटल-2 में पहुंच गए। यह एक तरह का क्रूज है, पानी में ही रहता है। देखने में बहुत आलीशान और भव्य था। कुछ लोग यहां ठहरे और कुछ लोग दूसरी जगहों पर टिके। सुबह हल्दी-मेहंदी, शाम को शादी
जो मेहमान 21 नवंबर को पहुंच गए थे, वह सभी उस दिन आसपास घूमने चले गए। कुछ होटल में ही रहे। इनमें कुछ ऐसे भी थे, जो बुर्ज खलीफा देखने पहुंच गए थे। होटल से बुर्ज खलीफा, दुबई एक्वेरियम और अंडरवॉटर जू, दुबई फाउंटेन की दूरी महज 7 किलोमीटर थी। दुबई क्रीक तो डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर ही था। शाम को सभी ने एक साथ लंच किया। लोगों के लिए 25 से ज्यादा कमरे बुक किए गए थे। जिसका जैसा ग्रुप था, उसने वैसे ही कमरों में एडजस्ट कर लिया। 22 नवंबर की सुबह हल्दी-मेहंदी का कार्यक्रम शुरू हुआ। सभी इसमें शामिल हुए। शाम को शादी होनी थी। क्रूज पर ही एक ओपन एरिया था। वहां अनुराग और तनिष्का ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाया। जयमाल पहनाते वक्त अनुराग भावुक हो गया था। उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े। तनिष्का ने अनुराग को गले लगा लिया। आसपास मौजूद सारे लोग तालियां बजाते नजर आए। कुमार सानू और जैकलीन शादी में शामिल
शादी में शामिल लोग बताते हैं- फंक्शन को यादगार बनाने के लिए अनुराग ने बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू को बुलाया था। बॉलीवुड की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज भी शादी में शामिल हुई थीं। हमने दोनों सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया पर उस वक्त के फोटो-वीडियो को तलाशा। जैकलीन के अकाउंट पर तो नहीं मिला, लेकिन कुमार सानू ने दुबई से जुड़ी एक पोस्ट डाली थी। जिसमें वह फ्लाइट के बिजनेस क्लास में बैठे नजर आए। एक व्यक्ति बताते हैं- अनुराग और तनिष्का अलग-अलग जाति के थे। शादी करवाने के लिए पंडित जी तनिष्का के परिवार की तरफ से गए थे। कोई एक रस्म ऐसी हुई थी, जिसमें अनुराग को नहीं शामिल होना था। शादी में भी यहां की तरह इतना वक्त नहीं लगा था। अनुराग ने जूता चुराई रस्म में 11 हजार रुपए दिए थे। हालांकि कितने पैसे मांगे गए थे, इसकी जानकारी हमें नहीं है। खाने-पीने के लिए शानदार व्यवस्था
अनुराग ने खाने-पीने के लिए शानदार व्यवस्था कर रखी थी। इसमें भी वेज-नॉनवेज के रूप में स्टॉल बंटे हुए थे। ओपन एरिया में वेज के स्टॉल लगे थे, इसमें भारतीय खाने ज्यादा थे। दूसरी तरफ जिन्हें नॉनवेज पसंद था और ड्रिंक करना था, उनके लिए बंद रूफटॉप पर व्यवस्था की गई थी। शादी में शामिल 40 से ज्यादा लोगों ने नॉनवेज चखा था। शादी का यह पूरा कार्यक्रम रात के 1 बजे तक चला। इसके बाद विदाई हो गई। अनुराग ने जिन लोगों को शादी में शामिल होने के लिए बुलाया था, उनका पूरा टूर 20 नवंबर से शुरू होकर 24 नवंबर की रात पूरा हो रहा था। 23 और 24 नवंबर का दिन लोगों के पास था। शादी में शामिल होने आए लोग 23 और 24 नवंबर को दुबई के अलग-अलग जगहों पर जाकर घूमे। वहां फोटो खिंचाई। कई लोगों ने वहां से जुड़ी तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। लेकिन जैसे ही अनुराग के खिलाफ ईडी की कार्रवाई शुरू हुई, उन्होंने सारे पोस्ट ही हटा दिए। एक व्यक्ति पर 70 हजार रुपए से ज्यादा का खर्च
शादी में शामिल हुए व्यक्ति जो बताते हैं, उसके हिसाब से एक व्यक्ति पर करीब 70 हजार रुपए का खर्च किया गया है। लखनऊ से दुबई के टिकट का खर्च एक व्यक्ति पर 30 से 35 हजार रुपए आया। उसके 4 दिन रहने पर भी 20 से 25 हजार रुपए का खर्च आया। उसके आने-जाने खाने और घूमने पर भी पैसा खर्च हुआ। अगर हम मान लें कि शादी में 130 लोग शामिल हुए और एक व्यक्ति पर एवरेज 70 हजार रुपए का खर्च किया गया तो यह कुल खर्च 90 लाख रुपए होता है। क्रूज की बुकिंग समेत तमाम और खर्च इसमें शामिल नहीं हैं। कुल मिलाकर इस शादी में करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं। शादी में शामिल हुए लोग जब वापस उन्नाव लौटे थे, तो तारीफ करते नहीं थकते थे। अनुराग के पिता लक्ष्मीनाथ इस भव्य शादी को ही अपने बेटे पर चल रही कार्रवाई की वजह मानते हैं। कहते हैं कि लोगों को बेटे की भव्य शादी हजम नहीं हो रही है। ईडी ने अब तक अनुराग के उन्नाव, लखनऊ, दिल्ली समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। उससे जुड़े बैंक खातों को फ्रीज किया गया। इसमें करीब 3 करोड़ रुपए हैं। घर से 20 लाख रुपए मिले हैं। 4 करोड़ 18 लाख की लेंबोरगिनी समेत चार लग्जरी गाड़ियां जब्त की गईं। अवैध सट्टेबाजी से कमाए पैसे को हवाला के जरिए विदेश भेजने और दुबई में रियल स्टेट में निवेश करने को लेकर भी सबूत मिले हैं। ——————– ये खबर भी पढ़ें… करोड़पति यूट्यूबर ने उन्नाव में खोला था ऑफिस, चैनल बनाकर करोड़ों कमाए, फंसा तो 3000 वीडियो हटाए उन्नाव के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी पर ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने कार्रवाई की है। ED ने अनुराग की 4 लग्जरी गाड़ियां जब्त कर लीं। बैंक खातों को फ्रीज कर दिया। इन खातों में 3 करोड़ रुपए से ज्यादा थे। अनुराग इस वक्त दुबई में है। ED उससे पूछताछ की तैयारी में है। पढ़ें पूरी खबर