कानपुर में करोड़पति कारोबारी की जिस वक्त हत्या हुई, उस वक्त मास्टरमाइंड बहू शालू पार्टी में पति के साथ डांस कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, शालू हत्या की प्लानिंग करके घर से निकली थी और फोन पर हत्यारे नौकर और उसके साथी को गाइड करती रही। पार्टी उसके पति सुब्रत ने शहर के कॉस्मोजिन लाउंज में अरेंज की थी। दैनिक भास्कर को पार्टी के वीडियो मिले हैं। इसमें शालू पति के साथ ‘तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो’ गाने पर डांस करती नजर आ रही है। उसके हाव-भाव को देखकर कोई भांप नहीं पाया कि वह इतनी बड़ी प्लानिंग करके यहां आई है। उसकी खुशी देखकर लग रहा है कि जैसे ससुर की हत्या का जश्न मना रही थी। पुलिस जांच के मुताबिक, 5 सितंबर की रात हत्या के बाद नौकरों ने शालू को फोन पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह पति और बेटे के साथ रात 3 बजे घर पहुंची। वहां चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया और रोने लगी। पुलिस पहुंची तो विनीत मिनोचा (63) का शव खून से लथपथ मिला। फर्श पर खून फैला था। शव पर चाकू से वार के कई निशान थे। CCTV में दोनों आरोपी नजर आए। 6 सितंबर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद विशाल और राजकिशोर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शालू के कहने पर हत्या करने की बात सामने आई। पुलिस ने सोमवार को शालू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तस्वीरें देखिए- हत्यारों से गजरा मंगाया, 1 घंटे पहले पार्टी में पहुंची पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर की रात शालू ने नौकर विशाल को फोन कर अपार्टमेंट बुलाया। वह अपने साथी के साथ गजरा लेकर पहुंचा। उसने अपार्टमेंट के एंट्री गेट पर सिक्योरिटी गार्ड को अपना नाम विशाल की जगह शिवम बताया। उसने शालू को गजरा दिया और उससे बात की। शालू ने दोनों हत्यारों को विनीत के कमरे में छिपा दिया। इसके बाद डार्क पर्पल गाउन पहनकर और बालों में गजरा लगाकर पति सुब्रत और बेटे के साथ पार्टी के लिए निकल गई। पार्टी रात 11:30 बजे शुरू होनी थी, लेकिन शालू और उसका पति सुब्रत एक घंटा पहले 10:30 बजे ही लाउंज पहुंच गए। पार्टी में 20-25 लोग शामिल थे। इनमें ज्यादातर कपल थे। रात 2 बजे तक सभी लोग डांस करते रहे। इधर, प्लान के मुताबिक, दोनों हत्यारे कारोबारी के सोने का इंतजार कर रहे थे। वे तकिए से उनका मुंह दबाने वाले थे, लेकिन कमरे में पहुंचते ही विनीत ने लाइट जला दी और दोनों को देख लिया। इसके बाद दोनों ने चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी और बाथरूम में हाथ-पैर धोकर वहां से निकल गए। नौकरों ने बहू का नाम कबूला, पकड़ी गई तो बोली- बंदिशें लगा रखी थीं पुलिस ने CCTV चेक किए तो नौकर विशाल और उसका साथी राजकिशोर (30) अपार्टमेंट में दाखिल होते और फ्लैट से बाहर निकलते नजर आए। पुलिस ने रविवार देर रात एनकाउंटर में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी विशाल से मीडियाकर्मियों ने पूछा कि कारोबारी की हत्या क्यों की? जवाब में उसने कहा- ‘बहू शालू के कहने पर हत्या की। उन्होंने पैसे देने के लिए कहा था।’ नौकर के इस बयान के बाद हत्याकांड में नया मोड़ आ गया। पुलिस शालू को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, शालू ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की। उसने बताया कि ससुर ने बंदिशें लगा रखी थीं। वह CCTV से उस पर नजर रखते थे। उसे पैसे भी उतने ही देते थे, जो जरूरी होते थे। पुलिस के मुताबिक, इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची। घटना के 2 CCTV देखिए- 6 लाख का लालच देकर नौकर को हत्या के लिए राजी किया था पुलिस पूछताछ में विशाल ने बताया कि 4 साल पहले वह शालू भाभी के पति सुब्रत भैया के घर काम करता था। फिर मुझे नौकरी से निकाल दिया गया। 4 साल (2022) से बेरोजगार था। कभी-कभार सुब्रत भैया छोटे-मोटे काम के लिए बुला लेते थे। परिवार में छोटा भाई आकाश और मां सुशीला हैं। मुझ पर 2 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। 20 दिन पहले मैं काम के सिलसिले में सुब्रत भैया के घर गया था। शालू भाभी ने मुझसे कहा- मैं ससुर की हरकतों से परेशान हूं। बहुत रोक-टोक करते रहते हैं। घर में CCTV कैमरे लगवा दिए हैं। मेरे ससुर को मार दो। उनका एक्सीडेंट करवा दो। एक्सीडेंट के लिए तैयार नहीं हुआ तो उन्होंने कहा- सोते समय तकिए से मुंह दबा देना। लोगों को हार्टअटैक से मौत लगेगी। काम के बाद तुम्हें नौकरी पर रख लूंगी। हत्या के लिए 6 लाख रुपए भी दूंगी। मैं राजी हो गया। मैंने अपने दोस्त राजकिशोर को 30 हजार रुपए का लालच देकर उसे भी राजी कर लिया। 5 सितंबर को हत्या कर दी। दवा के थोक विक्रेता थे, बेटे के साथ संभालते थे कारोबार ———————- करोड़पति ससुर को मरवाने वाली बहू अब रो रही:कानपुर जेल में पूरी रात करवटें बदलती रही; बेटे पर भी पुलिस को शक कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी ससुर की हत्या करने की आरोपी बहू की जेल में पहली रात बेहद बेचैनी में बीती। घर की सुख-सुविधाओं की आदी रही बहू को सोमवार शाम जेल पहुंचने के बाद बैरक में रखा गया। शुरुआती करीब 2 घंटे वह गुमसुम रही, किसी से बातचीत नहीं की। महिला बंदियों ने उससे जेल आने की वजह पूछा, तो रोने लगी। उसने रात का खाना खाने से भी मना कर दिया। पढ़ें पूरी खबर