यूपी के कानपुर में भी अब गोवा के समुद्र में होने वाली पैरासेलिंग का मजा लिया जा सकेगा। गंगा बैराज स्थित बोट क्लब में पैरासेलिंग शुरू हो गई है। इसे लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल, पैरासेलिंग में एक बड़ी बोट से आपको गंगा की लहरों के बीच ले जाया जाता है, उसके बाद बीच गंगा में बोट में रस्सी बांधकर पैराशूट के सहारे व्यक्ति को हवा की सैर कराई जाती है। 3 तस्वीरें देखिए… मोटरबोट, स्पीड बोट और जेट्स की सुविधा गोवा से आई बोट
बोट क्लब में पैरासेलिंग के लिए आई बोट को गोवा से मंगाया गया है। बोट के संचालक हाफिज शेख ने बताया कि पैरासेलिंग कराते समय गोवा से ट्रेनिंग लेकर आए एक्सपर्ट को साथ में रखा जा रहा है। यह आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गंगा की लहरों में पैरासेलिंग का आनंद दिलाएंगे। ————————- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में अयोध्या सबसे ठंडा शहर, 5.5°C पहुंचा पारा: 35 जिलों में छाया कोहरा, अगले दो दिन में गिरेगा तापमान यूपी में ठंड अपना असर दिखाने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वांचल में दिखने लगा है। रविवार को यूपी का सबसे ठंडा शहर अयोध्या रहा। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। इटावा में पारा 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे ही बलिया का पारा 7.4 डिग्री रहा। प्रदेश में रातें ज्यादा ठंडी हो रही हैं। दिन में धूप की वजह से ठंड से राहत मिल रही है। इस बीच पूर्वी यूपी में शीतलहर दर्ज की गई। पढ़ें पूरी खबर…