कानपुर में भीषण अग्निकांड हो गया। 3 मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने जनरल स्टोर में आग भड़क गई, जो तेजी से पहली मंजिल तक पहुंच गई। धुआं उठते देखकर बिल्डिंग के मालिक रंजीत सिंह ने बाहर निकलने की कोशिश की, मगर वह परिवार के साथ फंस गए। वह अपने परिवार के दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहते थे। फायर टेंडर ने परिवार के सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस वक्त 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर हैं, करीब 35 टेंडर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से 200 मीटर की रेंज में घरों को खाली कराया गया है। यह हादसा चमनगंज इलाके में हुआ है। CFO के मुताबिक, आग लगने के सटीक कारण का पता नहीं चला है, अनुमान है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। बिल्डिंग के बेसमेंट में गोदाम भी बना रखा था। पड़ोसियों ने बताया कि रंजीत स्टोर से होलसेल बिजनेस होता था। यूपी लेवल पर ग्रोसरी आइटम की सप्लाई थी। आग लगने के बाद पूरे इलाके में काला धुआं भर गया है। आग से कितना नुकसान हुआ? इसका आकलन रंजीत सिंह गुरुवार सुबह करेंगे। अग्निकांड से बचने के बाद मालिक रंजीत सिंह ने फायर बिग्रेड के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोग समय से पहुंच गए, जिससे मेरे परिवार के लोगों की जान बच गई। वह हाथ जोड़ते हुए बोले- अगर यही रात में होता तो निश्चित है कि हम लोगों की जान नहीं बचती। कानपुर के अग्निकांड की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…