यूपी में एक बार फिर मौसम बिगड़ गया है। कानपुर, ललितपुर, जालौन में जमकर ओले गिरे। कानपुर में शनिवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई। यहां गोविंद नगर में कई पेड़ उखड़ गए। पेड़ के नीचे दबकर एक कार चकनाचूर हो गई। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया, 5 अप्रैल तक मौसम बिगड़ा रह सकता है। उधर, जालौन की माधौगढ़ तहसील में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। जमकर ओले भी गिरे। सड़क और खेतों में ओलों की चादर बिछ गई। खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल बर्बाद हो गईं। लखनऊ में भी तेज बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ समय तक 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली भी गिर सकती है। शनिवार सुबह से मेरठ-गाजियाबाद समेत 20 शहरों में बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। आज 35 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जिलों के मौसम की तस्वीरें देखिए…
शहरों के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
शहरों के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…