कानपुर-बरेली में नावें पलटीं, मकान भरभराकर ढहे:जवानों ने लोगों को बचाया, घरों में लगी आग बुझाई; यूपी के 40 जिलों में मॉक ड्रिल

उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में गुरुवार को बाढ़ से बचाव की मॉक ड्रिल की गई। प्रयागराज में वीआईपी घाट, संगम नोज, किला घाट पर श्रद्धालुओं से भरी नाव को पलटाया गया। यह देखते ही आपदा प्रबंधन टीम ने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंचकर डूब रहे लोगों को बचाया। प्राथमिक इलाज कर अस्पताल में भर्ती करवाया। इसी तरह कानपुर, मथुरा, बरेली, जालौन, आगरा, बलिया, कुशीनगर में मॉक ड्रिल की गई। बाढ़ के बीच मकान ढहने से घायल लोगों का रेस्क्यू किया गया। नदी में नाव पलटने पर लोगों को बचाया। किनारे लाकर CPR दिया गया। इस मॉक ड्रिल में बाढ़ आपदा प्रबंधन की टीम, सेना के जवान, सिविल डिफेंस, NDRF, यूपी पुलिस और स्वास्थ्य समेत 18 विभाग शामिल हुए। मॉक ड्रिल एक्सरसाइज करने के पीछे का उद्देश्य बाढ़ में फंसे हुए लोग को जागरूक किया जा सके। मॉक ड्रिल एक्सरसाइज में आधुनिक इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया गया. इधर, यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। वाराणसी, कानपुर में गुरुवार दोपहर में झमाझम बारिश हुई। सहारनपुर में बारिश से पहाड़ी सहरसा नदी में बाढ़ आ गई। पुल के ऊपर से पानी तेजी से बह रहा है। एक ट्रैक्टर नदी पार करते समय फंस गया। लोगों ने रेस्क्यू कर ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मॉक ड्रिल की 5 तस्वीरें… मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। शुक्रवार को प्रदेश के 48 शहरों में बारिश की संभावना है। सोनभद्र, मिर्जापुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, झांसी, ललितपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। बीते 24 घंटे में 46 शहरों में औसतन 2.7 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 5.5 मिमी बारिश का अनुमान लगाया था। एक जून से अब तक प्रदेश में 75.6 मिमी बारिश हुई। यह नॉर्मल 68.3 से 11 फीसदी अधिक है। मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-