कानपुर में किन्नर और उसके भाई का मर्डर:4 दिन बाद मां पहुंची तो हत्या की हुई जानकारी, दीवान में मिली चार दिन पुरानी बॉडी

कानपुर में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। किन्नर और उसके मुंह बोले भाई की हत्या के बाद लूटपाट की गई। हत्या के बाद किन्नर का शव दीवान के अंदर भर दिया। जबकि भाई का शव कमरे में पड़ा मिला। हत्या की जानकारी तब हुई जब किन्नर की मां शनिवार को घर पहुंची और गेट अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर भी गेट नहीं खुला। इसके बाद दूसरी चाबी से दरवाजा खुलवाया तो उनके होश उड़ गए। पूरे घर से बदबू आ रही थी। सूचना पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी साउथ योगेश कुमार, एसीपी नौबस्ता चित्रांशु गौतम मौके पर पहुंचे। इस दौरान फोरेंसिक टीम मौके पर साक्ष्य जुटाए। पूरा मामला हनुमंत विहार के खाड़ेपुर की है। एक माह पहले रिटायर्ड फौजी के मकान में रहने आई थी मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव की रहने वाली गुड्‌डी ने बताया की उनकी 25 साल की बेटी काजल किन्नर है। मैंने अपने भाई के बेटे देव (12) को गोद लिया था। काजल कानपुर में रहती थी। शिवानी उसकी गुरु है। अभी एक महीने पहले ही काजल रिटायर्ड फौजी अभिमन्यु के मकान में किराए पर मकान लिया था। खबर अपडेट की जा रही है…