कानपुर में दवा कारोबारी ने जुड़वा बेटियों का गला रेता:घर में खून ही खून फैला, मां ने पुलिस बुलाई; आरोपी पिता गिरफ्तार

कानपुर में रविवार तड़के दवा कारोबारी ने अपनी 11 साल की जुड़वा बेटियों की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए परिवार से पूछताछ कर रही है। घटना नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर की है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- किदवई नगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रहने वाला शशि रंजन मिश्रा दवा कारोबारी है। घर में पत्नी रेशमा क्षेत्रीय और तीन बच्चे 11 साल की जुड़वा बेटियां रिद्ध, सिद्धी और 6 साल का बेटा गन्नू रहते थे। तड़के 4.30 बजे पत्नी रेशमा ने फोन पर जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या किए जाने की सूचना दी। उन्होंने बताया- पुलिस पहुंची तो दोनों बेटियों का शव जमीन पर पड़ा था। पूरे घर में खून ही खून फैला था। पुलिस ने मौके से ही आरोपी पिता शशिरंजन को गिरफ्तार कर लिया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। सबूत जुटाए जा रहे हैं। खबर अपडेट की जा रही है…