कानपुर में बंद कमरे में 4 युवकों के शव मिले:तसले में कोयला जल रहा था, दम घुटने की आशंका; सभी देवरिया के रहने वाले थे

कानपुर में गुरुवार सुबह एक बंद कमरे में 4 युवकों के शव मिले हैं। ऑयल सीड्स कंपनी में कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर जलता हुआ कोयला मिला है। आशंका जताई जा रही है कि चारों की दम घुटने से मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। कमरे को खोलकर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस अब मौत के कारणों की जांच कर रही है। कंपनी में काम करने वालों से पूछताछ की जा रही है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। देवरिया के रहने वाले हैं सभी मृतक
पनकी थाना के D-58, साइड नंबर-2 इंडस्ट्रियल एरिया में एक ऑयल सीड्स कंपनी है। सभी युवक कंपनी के एक कमरे में सो रहे थे। सभी मृतक देवरिया के थाना तरकुलवा में मुसहरी स्थित तौकलपुर के रहने वाले थे। पहचान अमित वर्मा (32), संजू सिंह (22), राहुल सिंह (23) और दौड़ अंसारी (28) के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में पता चला कि जिस कमरे में चारों के शव मिले, वह अंदर से पूरी तरह बंद था। कमरे में एक तसले में जलता हुआ कोयला भी मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कमरे को सील कर सुरक्षित कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। खबर अपडेट की जा रही…