कानपुर में एक युवक और युवती ने अजीब कारनामा किया। नबील नाम का युवक अपनी गर्लफ्रेंड श्रेया के साथ साउथ एक्स मॉल पहुंचा। मॉल के वाइन शॉप में नबील ने एक सस्ती शराब की बोतल खरीदी। वहीं, उसकी गर्लफ्रेंड ने मौका पाकर शॉप से महंगी ब्रांडेड शराब की बोतल चुरा ली। नबील और उसकी गर्लफ्रेंड ने ऐसा कई बार किया। इससे शॉप मालिक को लाखों की बिक्री के बाद भी घाटा हो रहा था। पहले तो शॉप मालिक को लगा कि कोई कर्मचारी है, जो चोरी कर रहा है। लेकिन, जब CCTV जांच की गई तो नबील और उसकी गर्लफ्रेंड की पोल खुल गई। 3 नवंबर को दोनों जब शॉप से शराब चोरी करने पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया। लड़की ने हंगामा कर दिया और मौके से भाग निकली। पुलिस ने प्रेमी नबील को जेल भेज दिया, जबकि प्रेमिका श्रेया फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। घटना किदवई नगर की है। 2 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए पूरा मामला
विकास नगर निवासी राघवेंद्र पांडेय की साउथ सिटी के किदवई नगर साउथ एक्स मॉल में ग्लोबल वाइन्स प्रीमियम रिटेल स्टोर शॉप है। राघवेंद्र ने बताया- पिछले एक महीने से स्टॉक में महंगी ब्रांडेड बोतलों की संख्या घट रही थी, जबकि बिक्री का हिसाब मेल खा रहा था। इस पर मैंने 15 दिन पुराने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। फुटेज में एक युवक और एक युवती बार-बार शराब खरीदने आते नजर आए। उनकी हरकतें संदिग्ध लगीं। दोनों हर बार एक बोतल खरीदते और कुछ देर रैक के पास रुकते, फिर बाहर निकल जाते। CCTV से खुला राज
सीसीटीवी फुटेज से ओर जांच की गई तो सामने आया कि एक लड़का और एक लड़की मिलकर शराब की चोरी कर रहे थे। दोनों एक साथ शराब खरीदने स्टोर पर आते थे। दोनों एक साथ स्टोर में दाखिल होते थे, लड़का कुछ समय शराब की बोतलों को देखने के बाद सस्ती शराब की बोतल खरीदता था। जबकि उसकी गर्लफ्रेंड चकमा देकर एक महंगी शराब की बोतल कभी कमर में खोंसकर तो कभी पर्स में रखकर भाग जाती थी। पकड़े जाने पर युवती ने किया हंगामा, युवक गिरफ्तार
राघवेंद्र ने बताया, हम लोगों ने दोनों आरोपियों को चिह्नित कर लिया था। बीते 3 नवंबर को हमारे स्टोर पर फिर से खरीदारी की गई। हर बार की तरह इस बार भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ युवक दाखिल हुआ और उसने एक रम की बोतल खरीदी। जबकि लड़की ने दूसरी रम की बोतल हर बार की तरह कमर में छिपा लिया। दुकान के बाहर निकलते ही दोनों को पकड़ लिया गया। लड़की की तलाशी लेने का प्रयास किया तो लड़की ने हंगामा शुरू कर दिया और स्कूटी से भाग निकली। दोनों के खिलाफ FIR दर्ज, युवती घर से फरार
पूछताछ के दौरान लड़के ने अपना नाम जूही सफेद कॉलोनी निवासी नबील बताया। जबकि लड़की का नाम हेमंत विहार बर्रा दो निवासी श्रेया शर्मा पता चला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और आरोपी नबील को जेल भेज दिया। जबकि लड़की की तलाश की जा रही है। लड़की अपने घर से लापता है। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो परिवार के लोग भी उसकी हरकत सुनकर दंग रह गए। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- वाइन शॉप पर चोरी करने वाले नबील को जेल भेज दिया गया है। जबकि उसकी गर्लफ्रेंड श्रेया की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा। महिला होने का फायदा उठाकर मौके से भाग निकली थी और घर पर भी नहीं है। ——————- ये खबर भी पढ़ें… ‘भाभीजी जोड़ी नहीं जम रही’, कमेंट पर पति की हत्या:मेरठ में प्रेमी ने 3 गोली मारी, पत्नी कहती- जल्दी हत्या करो, साथ रहेंगे मेरठ में राहुल की हत्या करवाने वाली पत्नी अंजली उसे देवता की तरह पूजती थी। उसे रील्स बनाने का बहुत शौक था। वह रील्स में कहती मेरे पति ही मेरी दौलत हैं, मेरा सबकुछ हैं। लेकिन इन्हीं रील्स पर आने वाले कमेंट ने उसे पति का हत्यारा बना दिया। अंजली के फॉलोअर कहते कि भाभीजी जोड़ी जम नहीं रही। पढे़ं पूरी खबर…