कानपुर में मंगलवार को महिला की हत्या की कोशिश की गई। आरोपियों ने उसे मरा समझकर बेड में बंद कर दिया। चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे। कमरे में खून देखा, महिला को बेड खोलकर बाहर निकाला। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया है। ये मामला रावतपुर थाना क्षेत्र का है। ACP रंजीत कुमार ने बताया-पति और बेटों पर हत्या का शक है। ज्यादा जानकारी महिला के होश में आने पर होगी। संदेह पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि पति मौके से भाग निकला। रावतपुर निवासी रंजन राजपूत के घर में पत्नी उर्मिला और दो बेटे कन्नू और कौटिल्य हैं। पड़ोसियों ने बताया-मंगलवार दोपहर को घर से चीख-पुकार की आवाज आने पर रावतपुर थाने पर सूचना दी थी। पुलिस ने घर के अंदर जांच शुरू की, तो खून मिला। बेड खोलकर देखा तो रक्तरंजित हालत में उर्मिला बेहोश बेड के भीतर पड़ी हुई थी। खबर अपडेट हो रही है… ———————————- ये खबर भी पढ़िए काशी में शाह की 4 मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक:सुरक्षा और विकास के मुद्दों पर 120 अधिकारियों के साथ मंथन, रोहिंग्या-घुसपैठ रोकने पर भी चर्चा गृहमंत्री अमित शाह ने काशी में 4 राज्यों के CM के साथ मीटिंग की। होटल ताज में 25वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक हुई। इसमें यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और 120 अधिकारी शामिल हुए। सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक में विकास, सड़क, सुरक्षा, परिवहन, बिजली, पानी, पर्यावरण, वन समेत राज्यों के बीच सीमा विवाद, राज्य सरकारों से जुड़े ऐसे मामले जो केंद्र सरकार के बिना नहीं सुलझ सकते… इन पर चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़िए