कानपुर में महिला पहलवानों का दंगल, साक्षी मलिक पहुंचीं:रोहतक की तन्नू ने 9 सेकेंड में सोनीपत की शीतल को चित किया; राजनीतिक दिग्गज जुटे

कानपुर के मेहरबान सिंह के पुरवा में आज इंटरनेशनल दंगल हो रहा है। यूपी विधान परिषद के पूर्व सभापति और पूर्व सांसद चौधरी सुखराम सिंह यादव हर वर्ष अपने पिता स्व. चौधरी हरमोहन सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दंगल का आयोजन कराते हैं, लेकिन इस बार इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया है। अखाड़े में महिला पहलवानों के बीच भी एक दंगल हुआ। रोहतक की नेशनल मेडलिस्ट तन्नू और सोनीपत की नेशनल मेडलिस्ट शीतल आमने-सामने उतरीं। इस मुकाबले के लिए 6 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। कानपुर के पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी ने दोनों महिला पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत कराई। मुकाबला शुरू होते ही तन्नू ने आक्रामक दांव-पेंच लगाए और महज 9 सेकेंड में शीतल को चित कर जीत हासिल कर ली। दंगल की शुरुआत संघ के प्रांतीय प्रचारक श्रीराम के स्वागत के साथ हुई। बिगुल बजाकर उनका अभिनंदन किया गया, जिसके बाद चौधरी सुखराम सिंह यादव के पुत्र मोहित यादव ढोल-नगाड़ों के साथ उन्हें अखाड़े तक लेकर पहुंचे। अखाड़े में सबसे पहले हनुमान जी और गदे का पूजन किया गया। इसके बाद पहला मुकाबला दिल्ली के सोनू और रोहतक के शिवा के बीच शुरू हुआ। प्रांतीय प्रचारक श्रीराम ने दोनों पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। तस्वीरें देखिए- साक्षी मलिक पहुंचीं तो बिगुल बजाकर स्वागत
इस दंगल में पद्मश्री साक्षी मलिक भी पहुंची हैं। बिगुल बजाकर साक्षी मलिक का स्वागत किया गया। कई नेशनल और इंटरनेशनल पहलवान अपना दमखम दिखाने पहुंच रहे हैं। यादव समाज के कई बड़े राजनीतिक चेहरों की मौजूदगी के चलते आयोजन को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मेहरबान सिंह का पुरवा सपा सरकार और मुलायम सिंह यादव के जमाने में सपा का गढ़ माना जाता रहा है। चर्चा है कि अब इस दंगल के बहाने चुनावी अखाड़े में यादव परिवार भाजपा से मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है। दंगल में मोहित यादव, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, झारखंड के पूर्व मंत्री मनोज यादव, पूर्व सांसद चौधरी सुखराम सिंह यादव, पूर्व सांसद असखरीन सिंह शंखवार भी पहुंचे। दंगल से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…