कानपुर में गुरुवार सुबह 24 साल की गर्भवती युवती का शव आम के बगीचे में मिला। शव के मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर नीला पड़ा था। मां ने प्रेमी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। युवती की मां ने बताया कि बेटी करीब चार महीने पहले प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। करीब एक महीने पहले वह घर लौटी तो बताया कि वह 3 महीने की गर्भवती है। इसके पांच दिन बाद वह एक दूसरे युवक के साथ फिर घर से चली गई। इसके 25 दिन बाद गांव के बाहर आम के बाग में उसकी लाश मिली। मामला घाटमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने बताया कि परिजन संदिग्ध युवकों के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए हैं। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। देखिए 2 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… घाटमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। मां ने बताया कि युवती का शहर में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध था। बेटी उससे आए दिन मिलने जाती थी। घरवाले उसे प्रेमी से मिलने से मना करते थे लेकिन वह नहीं मानती थी। पिता की डांट के बाद वह नाराज रहने लगी थी। मां के मुताबिक, करीब 4 महीने पहले बेटी बिना बताए प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। करीब एक महीने पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद वह घर लौट आई। उसने परिजनों को बताया कि वह करीब 3 महीने की गर्भवती है। परिजनों ने उसे समझाया, लेकिन 5 दिन बाद वह एक दूसरे युवक के साथ फिर घर से चली गई। इसके बाद गुरुवार सुबह उसका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर आम के बाग में मिला। मोबाइल फोन कब्जे में, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर कई साक्ष्य जुटाए। टीम को मौके से शराब की बोतल और गिलास भी मिले हैं। इसके अलावा जमीन पर कार के टायर के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम का रूलर नाम का जर्मन शेफर्ड घटनास्थल से पश्चिम दिशा में करीब एक किलोमीटर दूर केवड़िया रोड तक गया। इसके बाद वह वापस लौट आया। इससे पुलिस को अंदेशा है कि युवती को कार से लेकर आए लोगों में से कोई व्यक्ति केवड़िया रोड की तरफ गया होगा। वहीं, परिजनों ने युवती के प्रेमी पर हत्या कर शव को बगीचे में फेंकने का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी ने बताया- परिजन फिलहाल संदिग्ध युवकों की स्पष्ट पहचान और उनके बारे में पूरी जानकारी नहीं दे पाए हैं। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। ———————— ये खबर भी पढ़िए- पीठ में गोली लगी, 1Km स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचा:झांसी में बदमाशों ने गोली मारी, खूब बहता रहा, 53 साल के कारोबारी ने हिम्मत नहीं हारी यूपी के झांसी में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को गोली मार दी। वह दुकान से घर लौट रहे थे। बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं रुके तो पीछे से फायरिंग कर दी। गोली सीधे उनकी कमर में लगी और खून बहने लगा। हालांकि, 53 साल के कारोबारी ने स्कूटी की स्पीड तेज कर दी और खुद स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…