कानपुर में लोगों ने चोर को रस्सी से बांधकर पीटा,VIDEO:नाले में कूदकर भागने की कोशिश की, लोगों ने शर्ट पकड़कर बाहर खींचा

कानपुर में मंगलवार तड़के चोरी करके भाग रहे एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी को रस्सी से ट्रक से बांध दिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोडर से लोहे की छड़ें ले जा रहा था। शक होने पर लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। खुद को घिरता देख आरोपी ने नाले में छलांग लगा दी। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने पीछे से उसकी शर्ट पकड़कर बाहर खींच लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में युवक ट्रक से रस्सी से बंधा दिखाई दे रहा है। घटना फजलगंज थाना क्षेत्र की है। चोरी की शिकायतें मिल रही थीं गड़रियन पुरवा में पिछले कई दिनों से पुराने लोहे की चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस भी मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच अमौर गांव निवासी दीपू सविता नाम का युवक लोडर में लोहे की छड़ें भरकर ले जा रहा था। लोगों को शक हुआ कि लोडर में चोरी का माल है। उन्होंने दीपू को रोककर पूछताछ शुरू की। इस पर वह लोडर छोड़कर भागने लगा। लोगों ने उसका पीछा किया तो खुद को घिरता देख दीपू ने नाले में छलांग लगा दी। नाले के पास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को छुड़वाया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अब युवक को पकड़ने के बाद उसके साथ मारपीट करने वाले लोगों की भी पहचान कर रही है। फजलगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया- कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरी के लोहे और लोडर के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। …………… यह खबर भी पढ़िए प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट:7 की मौत, 22 झुलसे, 3 मकान जमींदोज, तड़पते घायलों को चारपाई पर लेकर भागे लोग यूपी में सोमवार को प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इससे 2 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 झुलस गए। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट से पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर