कानपुर में एक युवक ने ससुराल की चौखट के बाहर जहर खाकर जान दे दी। वह पत्नी को मनाने पहुंचा था, लेकिन पत्नी ने उसके मुंह पर दरवाजा बंद कर दिया। काफी देर तक वह दरवाजा खटखटाता रहा, लेकिन नहीं खुला। फिर रात 3:40 बजे उसने पत्नी को आखिरी कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद वह ऑटो में बैठकर जहर खा लिया। युवक ऑटो चालक था। फिर ऑटो से ही घर पहुंचते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। बुधवार देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरा मामला चकेरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, दोनों का 8 साल से अफेयर चल रहा था। ढाई साल पहले दोनों ने मंदिर में शादी की थी। चार महीने पहले ससुराल वालों से झगड़े के बाद पत्नी मायके चली आई थी। अब पति-पत्नी के बीच की वॉट्सऐप चैट सामने आई है, जिसमें पत्नी ने पति को लिखा, “तुझ जैसा नामर्द, धोखेबाज नहीं चाहिए। नफरत हो गई है… तुझसे, तेरे नाम से, तेरी दोगली हरकतों से…मेरी वजह से पहली बार बाहर का खा रहा है क्या?” प्यार, शादी फिर सुसाइड की पूरी कहानी, 4 पॉइंट में पढ़िए 1. परिजनों को बिना बताए शादी की थी:विक्रम केवट (25) हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के आनंद विहार का रहने वाला था। पिता जय कुमार ने बताया- मैं पत्नी ईशा, चार बेटियां चींची, पूजा, सन्नो और शालू के साथ रहता हूं। विक्रम मेरा इकलौता बेटा था और ऑटो चलाता था।उसका 8 साल पहले रामादेवी के देहली पुलिया निवासी रिया से लव अफेयर हो गया था। ढाई साल पहले रिया और विक्रम ने परिजनों को बिना बताए मंदिर में शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों दामोदर नगर में किराए के मकान में रहने लगे थे। इस दौरान रिया ने हम लोगों को बेटे से मिलने नहीं दिया। 2. बहू ने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया:पिता ने कहा- बेटे विक्रम को फोन करने पर उसके मोबाइल में रिया ने हमारा नंबर ब्लॉक कर दिया था। शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर झगड़े शुरू हो गए। इस पर 4 महीने पहले रिया, विक्रम को छोड़कर मायके चली गई। इस बीच विक्रम ने पत्नी को समझाकर घर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं लौटी। 3. बेटा 4 से 5 बार सुसाइड का प्रयास कर चुका था:पिता ने बताया— पत्नी से परेशान होकर बेटे विक्रम ने 4 से 5 बार सुसाइड का प्रयास किया था। 15 दिन पहले रिया दामोदर नगर स्थित हमारे घर पहुंची, जहां से जेवर और एक लाख रुपये कैश लेकर मायके चली गई। विक्रम ने पत्नी को बुलाने का प्रयास किया, जिस पर रिया ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। 4. फोन नहीं उठाया तो बेटे ने जहर खाया:पिता ने बताया— बुधवार दोपहर करीब 3 बजे बेटा पत्नी को मनाने के लिए ऑटो से उसके घर गया था, लेकिन बहू ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर विक्रम ने 3:40 बजे फोन किया। फोन न उठाने पर विक्रम ने ऑटो में बैठकर जहर खा लिया। शाम करीब 4:15 बजे विक्रम ऑटो लेकर घर पहुंचा, जहां उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में देर रात विक्रम की मौत हो गई। वॉट्सऐप पर पति-पति में नोकझोंक हुई परिजनों ने विक्रम का मोबाइल चेक किया, तो विक्रम और रिया के बीच वॉट्सऐप पर नोकझोंक के कुछ मैसेज मिले। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया- शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ————– ये खबर भी पढ़िए- सतुआ बाबा बोले- विधर्मियों को रफ्तार से रौंद देंगे: उनकी जगह सिर्फ पाकिस्तान; माघ मेला में लैंड रोवर, पोर्श कार से चलते हैं… ”विधर्मियों के लिए भारत में जगह नहीं है, उनका स्थान पाकिस्तान है, वो समय पर पहुंच जाए, क्योंकि यहां विकास का राफेल उड़ चुका है।” दैनिक भास्कर से बातचीत में सतुआ बाबा ने ये बातें कही। बाबा माघ मेला की सुर्खियों में बने हुए हैं। शाही लाइफ स्टाइल को अक्सर वो इंज्वाय करते दिखते हैं। 14 जनवरी को 3 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर छोड़कर स्पोर्ट्स कार पोर्शे टर्बो 911 ले ली है, इस कार की कीमत करीब 4.40 करोड़ बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…