कानपुर में हिस्ट्रीशीटर ने 8 घंटे बंधक बनाकर पीटा:पैर से युवक का गला दबाया, बेहोश हुआ तो उठाकर सफाई कराई

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर का विरोध करने पर उसके गुर्गों ने युवक के साथ मारपीट की। 8 घंटे तक बंधक बनाकर उसे लगातार पीटते रहे। सीने में पैर रख कर उसका गला दबाया। इस दौरान युवक को उल्टियां हुई और वह बेहोश हो गया। आरोपी ने होश में लाकर उससे पूरे कमरे की साफ सफाई कराई। युवक से मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान लिया। मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… मारपीट से जुड़े 7 वीडियो आए सामने
गुरुवार को मारपीट से जुड़े 7 वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में हिस्ट्रीशीटर अमर वर्मा के गुर्गे एक युवक को कमरे में बंधक बनाकर थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रहे है। जबकि सामने बैठा युवक उसका वीडियो बना रहा है। पीड़ित युवक जब कुछ बोलना चाहता है तो बदमाश उसे थप्पड़ मारकर धीमी आवाज में बोलने की हिदायत देता है। इसपर वीडियो बनाने वाला युवक उससे कहता है- पांडेय हट जा। कमरे में 3 लोग होते हैं। एक पीड़ित, दूसरा लगातार युवक को पीटता है और तीसरा युवक वीडियो बनाता है। वीडियो बनाने वाला पीड़ित से पूछता है कि उसको (पीटने वाले को) अजय मिश्र बोल रहे हो? अजय मिश्र बड़ा है कि छोटा तुमसे? जिस पर पीड़ित युवक कहता है कि वो भैया हैं हमारे। जिस पर वीडियो बनाने वाला युवक कहता है कि अपना नाम लेने की औकात नहीं है क्या तुम्हारी। जिस पर पीड़ित कहता है कि अगर यह कह दो कि हमने अमन (हिस्ट्रीशीटर) के लिए कुछ शब्द कहा है, तो हम गलत है, तब हमे जान से मार देना। कुर्सी पर बिठा कर कसा गला
एक अन्य वीडियो में हिस्ट्रीशीटर का साथी युवक के कपड़े उतार कर उसको पीटता दिख रहा है। उसका गला दबा कर सिर दीवार में भिड़ा देता है। इसके बाद युवक को कुर्सी पर बैठाकर बनियान से उसका गला दबाया जाता है। पास में शराब से भरा गिलास रखा दिख रहा है। युवक की आंखों से आंसू बह रहे हैं। इसके बाद युवक को बिस्तर में गिरा कर एक युवक उसके सीने पर पैर रखकर गला दबाता नजर आ रहा है। बेरहमी से मारपीट के बाद युवक को उल्टियां होती हैं और वह बेसुध हो जाता है। होश में आने पर उससे कमरे की सफाई कराई जाती है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक कुछ समय पहले तक जरौली फेस-वन निवासी हिस्ट्रीशीटर अमन वर्मा के साथ रहता था। कुछ समय पहले उसका हिस्ट्रीशीटर से विवाद हो गया था। जिस पर कमरे में बंधक बनाकर नशे में धुत हिस्ट्रीशीटर के गुर्गे उसकी पूरी रात पिटाई करते हैं। मारपीट का पूरा वीडियो हिस्ट्रीशीटर ने ही बनाया है। युवक के साथ हुई बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया- वायरल वीडियो मिले है, आरोपियों और पीड़ित की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। ———————
ये खबर भी पढ़ें…. मुस्कान के मां-बाप का बिजनेस तबाह, भाई की नौकरी गई, अब मेरठ छोड़ेंगे मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद 8 महीने से मुस्कान और उसका बॉयफ्रेंड जेल में हैं। मुस्कान का मायका ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर में है। 5 नवंबर को घर पर लिखा गया ‘मकान बिकाऊ है’। पढे़ं पूरी खबर….