यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। वाराणसी में गंगा उफान पर है। हर घंटे 1 सेमी पानी बढ़ रहा है। यहां 10 से ज्यादा घाटों की सीढ़ियां डूब चुकी हैं। एक से दूसरे घाट पर जाने के लिए संपर्क मार्ग बंद हो चुके हैं। महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर पानी भर गया है। छतों पर चिताएं जलाई जा रही हैं। यहां गंगा 62.62 मीटर पर बह रही है। खतरे का निशान 71.262 मीटर है। मेरठ-हापुड़ में दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। इसके बाद जोरदार बारिश हुई। आगरा में रविवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। एक घंटे की बारिश में 20 से ज्यादा जगहों पर जलभराव हो गया। कई जगह सड़कें नाला जैसी बहती दिखीं। मिर्जापुर में लगातार बारिश से शनिवार दोपहर पहाड़ दरक गए। रीवा नेशनल हाईवे पर एक किमी के दायरे में 6 जगहों पर भूस्खलन हुआ। पहाड़ से मिट्टी, मलबा और पत्थर हाईवे पर आ गया। आज भी 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 48 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी है। 24 घंटे में प्रदेश के 56 जिलों मे 6.1 मिमी बारिश हुई। इस सीजन अब तक 142.3 मिमी बारिश हो चुकी है। जो सामान्य से 13% ज्यादा है। यूपी में मानसूनी सीजन में किस शहर के क्या हाल, नदियों में कितना उफान, यह सबकुछ जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…