काशी में आज कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली है। CM योगी ने नमो घाट पर पहला दीप जलाया। 84 घाटों पर 25 लाख दीये जलाए जा रहे हैं। 15 लाख पर्यटन विभाग और 10 लाख दीयों का इंतजाम समितियों और काशी वासियों ने किया है। 2024 में 20 लाख दीये जलाए गए थे। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली देव दीपावली ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर है। थोड़ी देर में लेजर शो और आतिशबाजी की जाएगी। सीएम क्रूज पर बैठकर इस भव्य आयोजन का आनंद लेंगे। देव दिवाली मनाने 40 से ज्यादा देशों के लोग वाराणसी पहुंच चुके हैं। करीब 20 लाख टूरिस्ट के पहुंचने की संभावना है। जयपुर और कोलकाता के 70 श्रद्धालु एक जैसी ड्रेस पहनकर पहुंचे हैं। देवों की दीपावली, जिसकी कहानी त्रिपुरासुर के संहार से जुड़ी है, तब शिव को त्रिपुरारी नाम मिलते ही देवता धरती पर उतर आए थे। देव दीपावली काशी ही नहीं प्रयागराज और मथुरा में भी मनाई जाएगी। प्रयागराज में 5 लाख और मथुरा 2 लाख दीये जलाए जाएंगे। अयोध्या में 22 अक्टूबर को योगी सरकार ने दिवाली को भव्य रूप से मनाया, जिसमें राम की पैड़ी पर 29 लाख से अधिक दीये जलाकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था। VIDEO में जानिए काशी में ही क्यों मनाते देव दीपावली
काशी में देव दीपावली-400 फीट ऊंचाई से देखिए 84 घाट 3 तस्वीरें देखिए… देव दीपावली के पल-पल की अपडेट लेने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
काशी में देव दीपावली-400 फीट ऊंचाई से देखिए 84 घाट 3 तस्वीरें देखिए… देव दीपावली के पल-पल की अपडेट लेने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….