काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर शनिवार सुबह 6:44 बजे पर पीएसी जवान की कार्बाइन से फायरिंग हो गई। दो गोलियां चलीं। गनीमत रही कि गोलियां सीधे सड़क पर लगीं। इसके बाद सड़क की गिट्टी उखड़कर लगने से 3 लोग घायल हो गए। अचानक भीड़ के बीच गोलियां चलने से वहां भगदड़ जैसा माहौल हो गया। कुछ देर किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। गोलियों की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। लोगों को बताया कि गलती से गोलियां चल गई हैं। बाकी, सब ठीक है। घटना का 57 सेकेंड का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि पीएसी जवान बाएं हाथ में कार्बाइन पकड़े हुए था। फिर दाहिने हाथ में पकड़ ली।कार्बाइन का मुंह सड़क की तरफ था। तभी अचानक फायरिंग होती है। आवाज सुनकर खुद जवान चौंक जाता है। वो अपने कार्बाइन को देखने लगता है और फिर वहां से निकल जाता है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तीनों घायल निक्की गुप्ता, रामबाबू और विकास यादव को अस्पताल पहुंचाया। ये सभी मंदिर के बाहर माला-फूल बेचते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी ठीक हैं। दो के हाथ में और तीसरे को कमर में पत्थर के टुकड़े लगे हैं। हादसा काशी विश्वनाथ मंदिर के वीआईपी गेट नंबर-4 पर हुआ। हादसे के 3 सीसीटीवी- डीआईजी बोले- भीड़ को हटाते समय घटना हुई, जांच की जा रही डीआईजी शिव हरि मीणा कबीरचौरा अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने बताया- काशी विश्वनाथ धाम के पास नंदू फेरी वाली गली में पीएसी का जवान श्रद्धालुओं की भीड़ को हटा रहा था। तभी कार्बाइन से एक्सीडेंटल फायर हुआ। सभी चीजों की जांच की जा रही है। घायलों को डॉक्टरों ने दवा दी है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। जिस जवान की कार्बाइन से फायर हुई, उसका नाम अमरनाथ चौहान है। 48वीं वाहिनी पीएसी में तैनाती थी। 1987 बैच का जवान है। 2027 में रिटायरमेंट है। फिलहाल, पुलिस उसे थाने ले गई है। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए… घायल निक्कू ने कहा- सिपाही कार्बाइन को इधर-उधर कर रहे थे घायल हुए निक्कू गुप्ता ने बताया- काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बालाजी की दुकान है। वहां पर एक पुलिस वाले अपनी कार्बाइन लेकर खड़े थे। उनसे गोली चल गई। वो कार्बाइन को इधर-उधर कर रहे थे। तीन लोग घायल हुए हैं। इसके बाद दूसरे पुलिसकर्मियों ने हालात को संभाला। राम बाबू बोले- मुझे पैर और हाथ में लगी घायल राम बाबू ने कहा- हम लोग दुकान पर खड़े थे। वहां पुलिस वाले बंदूक लेकर खड़े थे। तभी उनसे गोली अचानक चल गई। मुझे गिट्टी पैर और हाथ में लगी है। विकास ने कहा- पुलिस वाले गोली, छर्रा सब उठा ले गए विकास यादव ने बताया- हम बालाजी की दुकान पर काम करते हैं। वहां पुलिस वाले खड़े थे। तभी दुकान के पास बंदूक लेकर खड़े पुलिस वाले से गोली चल गई। तभी पुलिस वाले आए और सिपाही को हटा दिया। मौके से गोली, छर्रा सब उठा ले गए। मुझे हाथ और कमर में लगा है। DCP काशी गौरव बंसवाल ने कहा- पीएसी के जवान के हाथ से दो राउंड जमीन पर फायर हुए थे। गोली के छर्रे तीन माला-फूल बेचने वालों को लगे हैं। इसमें कोई गंभीर घायल नहीं है। ——————–
ये खबर भी पढ़ें…
‘मम्मी के पेट पर चढ़कर पापा ने चाकू मारे’:मेरठ में बेटा बोला- मां तड़पती-चीखती रही; पापा कहते रहे- वीडियो बना… मैं तेरी रील बनवाऊंगा मम्मी आंगन में पड़ी थीं। उनके पूरे कपड़े खून में लाल थे। हाथ, चेहरे और गले से खून बह रहा था। मम्मी चिल्ला रही थी- बचाओ-बचाओ छोड़ दो, लेकिन पापा मम्मी के पेट पर बैठे थे। उनके एक हाथ में चाकू था, दूसरे से मम्मी को पकड़ रखा था। चाकू से मम्मी को गोदे जा रहे थे। बस कह रहे थे, वीडियो बना, तू वीडियो ही बना ले। मैं तेरी रील बनवाऊंगा… पढ़ें पूरी खबर
ये खबर भी पढ़ें…
‘मम्मी के पेट पर चढ़कर पापा ने चाकू मारे’:मेरठ में बेटा बोला- मां तड़पती-चीखती रही; पापा कहते रहे- वीडियो बना… मैं तेरी रील बनवाऊंगा मम्मी आंगन में पड़ी थीं। उनके पूरे कपड़े खून में लाल थे। हाथ, चेहरे और गले से खून बह रहा था। मम्मी चिल्ला रही थी- बचाओ-बचाओ छोड़ दो, लेकिन पापा मम्मी के पेट पर बैठे थे। उनके एक हाथ में चाकू था, दूसरे से मम्मी को पकड़ रखा था। चाकू से मम्मी को गोदे जा रहे थे। बस कह रहे थे, वीडियो बना, तू वीडियो ही बना ले। मैं तेरी रील बनवाऊंगा… पढ़ें पूरी खबर