कुत्ते की पूंछ बांधकर बाइक से घसीटा:चिल्लाता रहा, लेकिन तरस नहीं आया; अलीगढ़ में 500 मीटर तक ले गए

अलीगढ़ में बाइक सवार 2 युवकों ने एक स्ट्रीट डॉग को रस्सी बांधकर आधा किलोमीटर तक खींचा। इस दौरान डॉग कराहता रहा, जबकि दोनों युवक मजे लेते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामना आया है। इसके बाद पशु प्रेमियों ने थाने में शिकायत दी है। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटना सासनीगेट थाना क्षेत्र के सराय हरनारायण की है। 3 सीन देखिए जानिए वीडियो में जो कुछ दिख रहा वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बाइक पर 2 युवक बैठे हैं। एक युवक बाइक चला रहा है। दूसरा, जो पीछे बैठा है, वो एक हाथ में लाठी लिए हैं। वही युवक दूसरे हाथ से एक रस्सी पकड़े है। इसी रस्सी से एक स्ट्रीट डॉग की पूंछ बंधी है। बाइक सवार तेज स्पीड में डॉग को घसीटते ले जा रहे हैं। डॉग बुरी तरह चिल्ला रहा, लेकिन युवक मजे ले रहे हैं। उधर, डॉग की ऐसी हालत देखकर इलाके के स्ट्रीट डॉग्स उसे बचाने के लिए बाइक सवार के पीछे दौड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों युवक माहौर वाली गली के रहने वाले हैं। लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और यह सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गो-रक्षा दल के पदाधिकारियों ने इस वीडियो को देखा, तो दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डॉग कराह रहा था, युवक मजे ले रहे थे इस बारे में सासनीगेट थाने में जीव दया फाउंडेशन की ओर से शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। फाउंडेशन की अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय ने बताया कि गो-रक्षा दल के जिलाध्यक्ष सचिन राघव ने यह वीडियो दिया है। इसमें साफ दिख रहा है कि युवकों ने स्ट्रीट डॉग को बांधकर पूरे इलाके में घसीटा। स्ट्रीट डॉग दर्द से कराह रहा था और युवक मजे ले रहे थे। इसलिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, सासनीगेट थाना प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया- मामले में लिखित शिकायत मिली है। आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ————————— ये खबर भी पढ़िए- नोएडा में रूम पार्टनर ने की MBA छात्र की हत्या, हॉस्टल में वारदात, मर्डर के बाद खुद को भी गोली मारी ग्रेटर नोएडा में मैनेजमेंट के एक छात्र ने अपने साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। गोली लाइसेंसी पिस्टल से मारी गई है। घायल छात्र को पास के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, 4 जिंदा कारतूस, 2 खोखे, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किया है। मामला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…