लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, बीच हवा में उनके हेलीकॉप्टर से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद एहतियातन अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। डिप्टी सीएम केशव मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। उन्हें बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करना था। उनके हेलीकॉप्टर ने ला मार्टिनियर ग्राउंड से उड़ान भरी थी। रास्ते में तकनीकी खामी की वजह से पहले डिस्प्ले गया, फिर धुआं उठने लगा। देखते ही देखते केबिन में धुआं भर गया। आनन-फानन में हेलीकॉप्टर को अमौसी ले जाया गया। डिप्टी सीएम और सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं। अब वे सड़क मार्ग से कौशांबी जा रहे हैं। 2 तस्वीरें- खबर अपडेट की जा रही है…