वाराणसी के राजा तालाब तहसील में फरियादी ने खुद को आग लगा ली। फरियादी काफी झुलस गया है। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। केस हारने के बाद बाहर निकले मिर्जामुराद के जोगापुर निवासी वशिष्ठ नारायण गौण ने खुद को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर लिया। आग देखकर परिसर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आग की लपटें देखकर पीछे हट गए। पुलिसकर्मी और वकील ने कपड़ा और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक बुजुर्ग 50 फीसदी जल गया। आग में जलने के बाद भी न्यायिक व्यवस्था को कोसता रहा। कोर्ट की माने तो वशिष्ठ नारायण गौण पुत्र स्वर्गीय राम आधार गौण निवासी मौजा जोगापुर मीर्जामुराद का केस तहसीलदार कोर्ट में लंबित था। कई महीनों से उसका केस कोर्ट में चल रहा था। अरविंद बाबू के खिलाफ 122 बाई का मुकदमा था, जहां इनके खिलाफ आदेश हुआ था। बताया गया कि अब इन्होंने उसकी अपील डीएम के यहां किया था। उनकी अपील को भी जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया। जिसके बाद आज तहसील आकर यह कदम उठाया। तहसील परिसर के मंदिर मे आग लगाई है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। खबर अपडेट की जा रही है।