कोबरा ने खेलते समय जीभ पर डसा, VIDEO:अमरोहा में बार-बार फन को जीभ से सटा रहा था; ICU में भर्ती

अमरोहा में एक व्यक्ति के जीभ पर कोबरा सांप ने डस लिया। सांप एक टूटी दीवार में निकला था। व्यक्ति ने उसे मजाक मजाक में उठा लिया। इसके बाद गले में लपेटकर उसके साथ खेलने लगा। कभी उसका मुंह पकड़कर अपने मुंह में डालता, तो कभी अपनी जीभ से उसका मुंह टच करता। इस बीच सांप ने उसकी जीभ पर डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ICU में उसका इलाज चल रहा है। व्यक्ति विद्युत विभाग में प्राइवेट लाइन मैन है। घटना गजरौला थाना क्षेत्र के गांव हैवतपुर गोसाई की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला हैवतपुर गोसाई गांव में जितेंद्र उर्फ जीतू रहते हैं। शनिवार को एक दीवार टूट कर गिर गई थी। इस दौरान टूटी दीवार से सांप निकल आया। जितेंद्र उर्फ जीतू ने उस सांप को पकड़ लिया। जीतू गांव में घूम-घूमकर सांप के साथ खेलते रहे। इस दौरान कई बार सांप के मुंह को अपनी जीभ से छुआया। इसी बीच कोबरा सांप ने जीभ पर डस लिया। लोगों ने सांप को छुड़ाकर जितेंद्र से दूर फेंका। थोड़ी देर तक सबकुछ सही सलामत रहा। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर जीतू को गजरौला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर लाल सिंह ने बताया कि सांप काफी जहरीला था। इसलिए प्राथमिक इलाज के बाद मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसे ICU में भर्ती कराया गया है। अभी वह होश में नहीं है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें जीतू सांप के साथ खतरनाक तरीके से खेलता दिख रहा है। मजाक-मजाक में जान पर बन आई
ग्राम प्रधान हैप्पी चौधरी ने बताया- जीतू की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। हम लोग उसके इलाज के लिए लगे है। मजाक-मजाक में उसकी जान पर बन आई है। ग्रामीणों के सामने ही उसको सांप ने काट लिया है। गांव के लोग केवल वीडियो बनाते रहे। किसी ने उसको रोका नहीं है। सांप कोबरा था। जो काफी जहरीला होता है। परिवार में जीतू की पत्नी के अलावा उसके 3 बेटे हैं। जो मेहनत मजदूरी करते हैं। साथ ही पीड़ित व्यक्ति भी पहले राज मिस्त्री का काम करता था, लेकिन अब कुछ दिनों से विद्युत विभाग के ठेकेदार के साथ प्राइवेट लाइन मैन है। —————————– ये खबर भी पढ़ें… 6 फीट का कोबरा लेकर अस्पताल पहुंचा:शाहजहांपुर में डॉक्टर से बोला- साहब, इसी ने डसा है, जल्दी मेरा इलाज कीजिए शाहजहांपुर में बाग की रखवाली कर रहे किसान को करीब 6 फीट लंबे कोबरा सांप ने डस लिया। किसान ने गुस्से में आकर लाठी से पीट-पीटकर उसे मार डाला। फिर उसे अपनी पत्नी से बोरी में भरवाया मेडिकल कॉलेज पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर…