कौशांबी विस्फोट- पटाखा फैक्ट्री मालिक के बेटे का एनकाउंटर:दोनों पैर में गोली मारकर पकड़ा, धमाके में अब तक 14 की मौत

कौशांबी की अवैध पटाखा फैक्ट्री के मालिक के बेटे आदिल (18) को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 2 बजे पुलिस ने आदिल की घेराबंदी की। पुलिस ने उसे हाथ देकर रोकने की कोशिश की। पकड़े जाने के डर से आदिल बाइक मोड़कर भागने लगा। इसी दौरान बाइक फिसलने से वह गिर पड़ा। इसके बाद बाइक छोड़कर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। उसने दो राउंड फायर किए। जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पटाखा फैक्ट्री में अब तक 9 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार तड़के फैक्ट्री मालिक नौशाद (50) को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरेस्ट किया था। उसे पैर में गोली लगी थी। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। इसके अलावा, मंगलवार रातभर बुलडोजर चलाकर आदिल का घर भी ढहा दिया गया। एनकाउंटर से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए- पुलिस से बोला- पैसे कमाने के लिए विस्फोटक सामग्री बनाता था 11 घंटे तक बुलडोजर चलाकर गिराया था आदिल का मकान 31 अगस्त को पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, 8 मकान टूटे थे आखिरी में हादसे की 3 तस्वीरें ——————— ये खबर भी पढ़ें बेटे का पैर मिला, अब मलबे में शरीर की तलाश:कौशांबी में ब्लास्ट के बाद सदमे में लोग, बच्ची जिंदा बची पर बोल नहीं पा रही मेरा बेटा सुबह 8 बजे कहकर आया था कि काम पर जा रहे हैं। यहां बूंदी बनाने का काम करता था। ये जो बाइक पड़ी है, मेरे बेटे की है। धमाके से इतनी दूर उड़कर आई है। हम कल से प्रयागराज-कौशांबी में बेटे को ढूंढ रहे हैं। मॉर्च्युरी में बेटे का एक पैर मिला है। उसकी भी प्रशासन पुष्टि नहीं कर रहा। पूरी खबर पढ़ें