भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लिए। आज लखनऊ के लग्जरी फाइव-स्टार होटल द सेंट्रम में उनका ग्रैंड रिसेप्शन होने जा रहा है। यह आयोजन किसी फिल्मी या शाही शादी से कम नहीं माना जा रहा है। क्रिकेट, राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां इसमें शामिल होंगी। कई VVIP मेहमान चार्टर्ड प्लेन से आएंगे। मसूरी में शादी, लखनऊ में ग्रैंड सेलिब्रेशन कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की शादी मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई। शादी के बाद लखनऊ में आयोजित रिसेप्शन को इस पूरे समारोह का सबसे बड़ा कार्यक्रम माना जा रहा है। परिवार के करीबियों के मुताबिक, रिसेप्शन में करीब 900 से ज्यादा मेहमानों के आने का इंतजाम किया गया है। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर, दिल्ली कैपिटल्स खिलाड़ी, बीसीसीआई और आईसीसी से जुड़े अधिकारी, उद्योगपति और राजनीतिक नेता शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आईसीसी चेयरमैन जय शाह समेत कई वीवीआईपी मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है। क्रिकेट जगत से भी कई बड़े नाम कार्यक्रम में पहुंचेंगे। ‘द सेंट्रम’ में क्यों हो रहे हैं बड़े आयोजन
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित द सेंट्रम होटल पिछले कुछ वर्षों में शहर का सबसे चर्चित वेडिंग और इवेंट डेस्टिनेशन बन गया है। करीब छह एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी में बड़े-बड़े लॉन, ग्रैंड बॉलरूम और हाई-एंड बैंक्वेट स्पेस हैं, जहां एक साथ हजारों मेहमानों के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। होटल के विशाल लैबर्नम लॉन में लगभग 2500 लोगों के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं, जबकि इसके इनडोर बॉलरूम भी बड़े कॉर्पोरेट और सेलिब्रिटी इवेंट्स के लिए डिजाइन किए गए हैं। यहां कई लग्जरी सुइट, प्राइवेट विला और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं मौजूद हैं। इसी वजह से पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेटर, फिल्मी हस्तियां और बड़े उद्योगपति अपने निजी कार्यक्रमों के लिए इस होटल को प्राथमिकता दे रहे हैं। ‘होटल के लिए खास अवसर है’ द सेंट्रम होटल के मालिक और उद्यमी सर्वेश गोयल ने इस आयोजन को लेकर बातचीत में बताया कि कुलदीप यादव का रिसेप्शन होटल के लिए भी खास अवसर है। उनके मुताबिक, “हमारे लिए गर्व की बात है कि देश और दुनिया की बड़ी हस्तियां हमारे यहां अपने महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। चाहे जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन हों, क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान टीमों का ठहराव हो या फिर बड़े सेलिब्रिटी वेडिंग हमारा प्रयास हमेशा विश्वस्तरीय आतिथ्य देना रहा है।”
उन्होंने बताया कि लखनऊ अब तेजी से वेडिंग और इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। उनका लक्ष्य है कि शहर को गोवा, जयपुर और दिल्ली जैसे बड़े आयोजन केंद्रों के बराबर खड़ा किया जाए। लखनऊ क्यों बन रहा वेडिंग डेस्टिनेशन पिछले कुछ वर्षों में लखनऊ में लग्जरी होटल और बड़े इवेंट स्पेस तेजी से बढ़े हैं। एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे की बेहतर कनेक्टिविटी के कारण देश के कई बड़े शहरों से लोग यहां शादी और रिसेप्शन जैसे आयोजन करने पहुंच रहे हैं।
साथ ही नवाबी संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा मिश्रण भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले बड़े सेलिब्रिटी आयोजन दिल्ली, मुंबई या जयपुर में होते थे, लेकिन अब लखनऊ भी उसी श्रेणी में तेजी से जगह बना रहा है। लग्जरी रिसॉर्ट जैसा अनुभव द सेंट्रम को शहर का पहला “अर्बन रिसॉर्ट” भी कहा जाता है। यहां बड़े लॉन, सेमी-ओलंपिक स्विमिंग पूल, स्पा, फिटनेस सेंटर, टेनिस कोर्ट और कई स्पोर्ट्स फैसिलिटीज मौजूद हैं।
यहां अवधी और इंटरनेशनल क्यूजीन वाले कई फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट भी हैं, जो बड़े आयोजनों में मेहमानों को खास अनुभव देते हैं। होटल की डिजाइन में लखनऊ की पारंपरिक कला और आधुनिक आर्किटेक्चर का मिश्रण दिखाई देता है। साथ ही “वोकल फॉर लोकल” थीम के तहत कई स्थानीय हस्तशिल्प और डिजाइन एलिमेंट्स को भी शामिल किया गया है। सेलिब्रिटी आयोजनों की पहली पसंद यह पहली बार नहीं है जब इस होटल में कोई बड़ा सेलिब्रिटी आयोजन हो रहा है। इससे पहले भी कई हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम यहां आयोजित हो चुके हैं। कुलदीप यादव की सगाई भी इसी होटल में हुई थी और क्रिकेटर रिंकू सिंह तथा सांसद प्रिया सरोज की सगाई जैसे कार्यक्रमों ने भी इस होटल को चर्चा में ला दिया था।