आगरा की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा बुधवार को मथुरा में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंची। उन्होंने करीब आधे घंटे तक आध्यात्मिक चर्चा की। दीप्ती ने BCCI ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप की जीत के लिए प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद मांगा। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आप का जीवन तपस्वी का जीवन है। संपूर्ण भारत को सुख देने वाला है। कोई खिलाड़ी जीतता है तो खिलाड़ी का नाम पीछे होता है। पहले होता है भारत। जीतते आप हो, खुश पूरे भारतवासी होते हैं। इसलिए व्यसन, व्याभिचार से बचकर अपने अभ्यास को बढ़ाइए। गंदी बातों का त्याग करो। भगवान की कृपा से अपने लक्ष्य को भेदिए। लक्ष्य को चूमिए। दरअसल, इंग्लैंड एंड वेल्स की मेजबानी में 2026 टी-20 वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। इसका फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा। BCCI ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित कर दिया है। इसमें दीप्ती शर्मा का भी नाम है। प्रेमानंद बोले- गंदी बातों का त्याग करो, एकाग्र होकर अभ्यास करें संत प्रेमानंद महाराज ने क्रिकेटर दीप्ति शर्मा से कहा कि हम आशीर्वाद देने लायक नहीं है। प्रार्थना करने लायक हैं। प्रार्थना सबसे की जा सकती है। हम किसी के आशीर्वाद के मोहताज न बने। अपने अभ्यास और संयम के द्वारा विजय श्री को प्राप्त करें। किसी का आशीर्वाद और श्राप हमारे मार्ग में कोई बाधा नहीं डाल सकता। हमारे मार्ग में हमारा अभ्यास, हमारी एकाग्रता और उल्लास सहयोगी होगा। ये हमारा काम करेगा। अगर हम एकाग्र न हों और अभ्यास न करें। सोंचे की भगवान की कृपा से हमारी गोली दुश्मन के सीने में लग जाए। तो नहीं लगेगी। आपने अभ्यास किया तो एक सेकेंड में गोली दुश्मन के सीने में लग जाएगी। हमारे ऊपर कृपा है, जो हमें मनुष्य शरीर दिया। बुद्धि दी। सब आशीर्वाद हमारे साथ है। हमको अभ्यास करना है। जिस खेल में लगो, जी जान से उसका अभ्यास करना है। एकाग्रता पूर्वक नकारात्मक विषय का त्याग करो। तब देखो सब उन्नतिशील होते जाएगा। महिला वर्ल्ड कप जीतने से पहले गईं थी दीप्ति
दीप्ति शर्मा 2025 में महिला वर्ल्ड कप जीतने पहले भी प्रेमानंद महाराज की शरण में गई थीं। दीप्ति ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ सीरीज बनी थीं। जीत के बाद उनका आगरा में भव्य स्वागत किया गया था। विराट कोहली प्रेमानंद महाराज के भक्त
संत प्रेमानंद महाराज के विराट-अनुष्का समेत तमाम सेलिब्रिटी भक्त हैं। पिछले महीने 16 अप्रैल को भी विराट पत्नी अनुष्का संग प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आए थे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, संघ प्रमुख मोहन भागवत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी आशीर्वाद पा चुके हैं। सिंगर बी प्रॉक भी उनके भक्त हैं। प्रेमानंद महाराज का व्यक्तित्व ऐसा है कि मुस्लिम भी उनके फैन हैं। पाकिस्तान में भी लोग उन्हें सुनते हैं। रेसलर और CO से ASP प्रमोट हुए अनुज चौधरी भी उनकी शरण में पहुंचे। पाप-पुण्य कर्म को समझा। …………………… ये खबर भी पढ़िए- एयरपोर्ट पर शख्स को देखते ही अनुष्का ने छुए पैर:पीछे खड़े विराट कोहली मुस्कुराए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने से पहले मुलाकात हुई क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा हाल ही में वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। वृंदावन जाने से पहले दोनों दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में विराट और अनुष्का एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। बाहर आते ही अनुष्का वहां खड़े एक शख्स के पास गईं और उनके पैर छुए। इसके बाद उन्होंने उन्हें गले लगाया। पढ़ें पूरी खबर