क्रिकेट खेलते वक्त 30 साल के LIC अफसर की मौत:बॉलिंग करते वक्त पानी पिया, अचानक उल्टी हुई और गिर पड़े

झांसी में बुधवार को क्रिकेट खेलते वक्त 30 साल के एलआईसी अफसर की मौत हो गई। वो दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। बॉलिंग के दौरान वे बीच में रुके और पानी पिया। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं और वे मैदान पर ही गिर पड़े। दोस्तों ने एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर इलाके के GIC ग्राउंड की है। आइए सिलसिलेवार ढंग से जानते हैं पूरा मामला दो साल पहले लगी थी नौकरी
मृतक का नाम रविंद्र कुमार अहिरवार है। पिता स्वामी प्रसाद अहिरवार राजमिस्त्री हैं। बड़ा भाई विकास गुजरात के अहमदाबाद में मारुति कंपनी में काम करता हैं। सबसे छोटा भाई अरविंद कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा है। बड़े भाई की शादी हो चुकी है। रविंद्र के लिए रिश्ते आने लगे थे। छोटे भाई अरविंद ने बताया कि भाई को ऐसी कोई बीमारी नहीं थी। उन्होंने तीन महीने पहले बॉडी चेकअप कराया था। तब भी कुछ नहीं निकला था। खेलकूद के शौकीन थे, ऑफिस में छुट्‌टी थी तो क्रिकेट खेलने गए थे
परिजनों के अनुसार, दो साल पहले ही रविंद्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में बतौर विकास अधिकारी नियुक्ति हुई थी। खेलकूद के बहुत शौकीन थे। अक्सर दोस्तों के साथ क्रिकेट खेला करते थे। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा की वजह से ऑफिस में छुट्टी थी। सुबह करीब सात बजे रविंद्र अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए ग्वालियर रोड स्थित जीआईसी ग्राउंड पहुंचे। मैच का तीसरा ओवर चल रहा था और वो बॉलिंग कर रहे थे। इसी बीच उन्हें प्यास लगी और उन्होंने पानी पिया। पानी पीते ही हुई तबीयत खराब
पानी पीते ही रविंद्र को अचानक उल्टियां होने लगीं। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन वह बेसुध होकर मैदान पर गिर पड़े। तुरंत 108 एम्बुलेंस को कॉल किया गया और उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। घर में चीख-पुकार मची
घटना की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन और साथी कर्मचारियों को यकीन नहीं हो रहा कि पूरी तरह स्वस्थ रविंद्र की इतनी अचानक मौत हो सकती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के असली कारण का पता लगाया जा सके। ——————————– ये खबर भी पढ़ें बाराबंकी में एक साथ जलीं ज्वेलर परिवार की 4 चिताएं:पति-पत्नी और बेटों के शव देख महिलाएं बेसुध, अर्टिगा सवार 8 लोगों की हुई मौत बाराबंकी में बेकाबू अर्टिगा कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्वेलर, उनकी पत्नी और 2 बेटों के अलावा ड्राइवर और 3 अन्य लोग शामिल हैं। दोपहर 3 बजे ज्वेलर परिवार के चारों शव पोस्टमॉर्टम हाउस से फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला मुंशी गंज लाए गए। शवों को देखकर मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। महिलाएं रोते-रोते बेसुध हो गईं। थोड़ी देर बाद शवों को श्मशान घाट ले जाया गया, जहां चारों की बराबर में चिताएं बनाई गईं। भतीजे ने चारों को मुखाग्नि दी। पूरी खबर पढ़ें