नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार कपल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कपल चलती बाइक पर रोमांस करता हुआ दिख रहा है। युवक बाइक चला रहा है, और उसकी गर्लफ्रेंड बाइक पर सामने की तरफ से उसे गले लगाए बैठी है। एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले लोगों ने इस सीन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया। इसके बाद बाइक की पहचान कर 53,500 रुपए का चालान काटा है। कपल की हाईवे पर इश्कबाजी का फुटेज देखिए… अपोजिट साइड मुंह करके बाइक पर बैठी लड़की
इस कपल की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में युवक बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा है। बाइक में युवक के आगे, सामने की तरह से उसकी गर्लफ्रेंड बैठी थी। जो युवक को कसकर गले लगाए हुए है। गर्लफ्रेंड अपने पैर बाइक के पीछे सीट पर रखे हुए है। वह दोनों हाथों से युवक को पकड़कर बैठी है। रोमांसबाजी के इस सीन को एक्सप्रेस वे से गुजरने वाली हर गाड़ी में बैठा शख्स देख रहा था। तभी पीछे से कार में आ रहे लोगों ने इन्हें देखते ही इनका वीडियो बनाया। फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से जुर्माने की कार्रवाई की। कई लोगों ने इस वीडियो को रीपोस्ट किया, जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। एक यूजर ने लिखा- बाइक पर बैठे कपल ने न केवल अश्लीलता की हद पार की। बल्कि ट्रैफिक नियमों की भी खुलकर धज्जियां उड़ाई हैं। और तो और अपने और दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाला। इस वीडियो पर एक्स यूजर महिमा यादव ने लिखा- रोड पर इश्कबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। नोएडा पुलिस ने इस इश्कबाज के घर 53,500 का चालान भेजा है। इतने में तो थाइलैंड ट्रिप की वापसी हो जाती। सोशल मीडिया यूजर क्या बोले, आगे पढ़िए.. ‘हमारे गांव में मिलना छोड़ो, देखना भी नसीब नहीं होता’ गर्लफ्रेंड को बैठाकर हाईवे पर बाइक से फर्राटा भरने का वीडियो देखकर X यूजर हिमांशु नीमा ने लिखा- नोएडा पुलिस ने इस ‘इशकजादे’ का 53500 रुपए का चालान व्हीकल एक्ट में काटकर ‘प्रेम पत्र’ घर भिजवा दिया है। एक और X यूजर शिवराज यादव ने लिखा- ये कौन लोग हैं जो खुलेआम आशिकी कर लेते हैं? हमारे गांव में तो सिर्फ एक दीवार का फासला होता है, लेकिन बीच में पूरा मोहल्ला होता है। मिलना छोड़ो, देखना भी नसीब नहीं होता। X यूजर महिमा यादव ने लिखा- धाकड़ के बाद रोड पर इश्कबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, नोएडा पुलिस ने इस इश्कबाज के घर 53000+ का चालान घर भेजा है। इतने में तो थाइलैंड ट्रिप की वापसी हो जाती। पुलिस ने काटा 53,500 रुपए का चालान
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे पर कपल के वीडियो को लेकर कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि बाइक चला रहे युवक ने तमाम ट्रैफिक रूल्स तोड़े हैं। इसमें बिना हेलमेट, एक्सप्रेस वे पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाना और आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालना शामिल है। पुलिस ने बाइक मालिक का ट्रैफिक रूल तोड़ने पर 53,500 का चालान किया है। ट्रैफिक डीसीपी लखन यादव ने कहा- सोशल मीडिया पर एक वीडियो संज्ञान में आया। जिसमें एक बाइक सवार और सह सवार यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका 53,500 रुपए का भारी चालान किया गया है। नोएडा गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस सभी से ये अपील करती है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें। ये आपकी सुरक्षा के लिए है, साथ ही दूसरों की सुरक्षा के लिए भी। यदि किसी भी तरह का कोई भी उल्लंघन करता है तो उस पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ————————– ये खबर भी पढ़िए- प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत:पति-पत्नी और दो मासूम बेटियां जिंदा जलीं, कच्चे मकान में सो रहे थे सभी प्रयागराज में एक कच्चे मकान में आकाशीय बिजली गिर गई। आग लगने से घर में सो रहीं दो मासूम बेटियों समेत पति-पत्नी की जिंदा जलने से मौत हो गई। शनिवार रात करीब 12 बजे तेज आंधी आई। इसी बीच बादल गरजने के साथ मकान में आकाशीय बिजली गिर गई। इससे झोपड़ी में आग लग गई। पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की। मगर तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। वह कंकाल बन चुके थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने परिवार को मकान और दैवीय आपदा के तहत धनराशि देने का आश्वासन दिया है। घटना बारा थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़िए