‘2 साल से मुझ पर क्या बीत रही है, बता नहीं सकती। पति अभिषेक शर्मा की सैलरी एक लाख रुपए है, लेकिन घर के खर्चे के लिए एक रुपया भी नहीं देता। बेटे से भी कोई मतलब नहीं है। पति जिस कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, वहीं काम करने वाली 19 साल छोटी लड़की से अफेयर है।’ ‘नए साल पर उसी गर्लफ्रेंड के साथ नैनीताल घूमने गए थे। 4 दिन तक मेरी कॉल तक रिसीव नहीं की। मैं बहन और मायके वालों के साथ गाजियाबाद से 300 किमी. दूर नैनीताल पहुंची। वहां मैंने एक-एक होटल की तलाशी ली। तीन दिन के बाद पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ देखा, तो मेरी दुनिया उजड़ गई।’ यह कहना है गाजियाबाद की सरकारी टीचर प्रीति शर्मा (35) का। प्रीति के पति अभिषेक (43) अपनी गर्लफ्रेंड के साथ न्यू ईयर मनाने नैनीताल गए थे। प्रीति ने वहां पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। प्रीति ने दैनिक भास्कर को आपबीती सुनाई। पढ़िए… आइए 5 पॉइंट में सिलसिलेवार तरीके से पूरी कहानी समझते हैं… अब जानते हैं 26 से 29 दिसंबर के बीच क्या-क्या हुआ… लड़की भाग गई, पुलिस पति को थाने ले गई प्रीति ने बताया कि यह सब देखकर आसपास के लोगों ने गुस्से में कार का शीशा तोड़ दिया। बीच सड़क चल रहे इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ लग गई। हंगामा बढ़ता देख लड़की मौके से भाग गई। पुलिस आ गई। मैंने पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस अभिषेक को थाने ले गई। उन्होंने आगे बताया कि हमने वहां भी पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस हीलाहवाली करती रही। मैंने पति से पूछा- यह सब क्या चल रहा है। वो लड़की कौन थी? पति ने कहा कि वो मेरे साथ में काम करती है। एक होटल में 4 दिन से रुके थे। मैंने होटल से दोनों के नाम और अन्य जानकारी भी निकलवाई। पति ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी प्रीति शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद के वेव सिटी थाने में भी अभिषेक और उसकी प्रेमिका के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। मेरी जिंदगी बर्बाद हो रही है। नैनीताल के तल्लीताल थाने में पुलिस ने सिर्फ काउसलिंग कराई। इसके बाद पति को छोड़ दिया। कोई कार्रवाई नहीं की। कार भी जब्त नहीं की। वहीं, तल्लीताल थाना प्रभारी मनोज नयाल ने बताया- पति-पत्नी के बीच मामला पहले से कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराई गई। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। इसके बाद प्रीति ने गाजियाबाद पुलिस से शिकायत कर पति और उसकी गर्लफ्रेंड पर कार्रवाई की मांग की है। —————————- ये खबर भी पढ़िए- रैपिड-ट्रेन में गंदी हरकत करने वाले छात्र-छात्रा की सगाई हुई:गाजियाबाद में एक हफ्ते में शादी; लड़की BCA, लड़का B.Tech कर रहा गाजियाबाद में नमो भारत रैपिड ट्रेन में गंदी हरकत करने वाले छात्र-छात्रा की इंगेजमेंट (सगाई) करा दी गई। साथ ही शादी की तारीख भी फिक्स कर दी गई। एक सप्ताह में दोनों की शादी कर दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर….