गाजियाबाद में ट्रक से कुचलकर महिला सिपाही की मौत:हाईवे पर शव के चीथड़े हुए, गाजियाबाद से नोएडा ड्यूटी पर जा रही थी

गाजियाबाद में ओम साईं फार्म हाउस के सामने स्कूटी पर सवार महिला कॉन्स्टेबल ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला कॉन्स्टेबल की बॉडी चीथड़ों में तब्दील हो गई, और कई मिनट तक सड़क पर ही बॉडी पड़ी रही। सूचना मिलते ही वेव सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पहले शव कपड़े से ढका उसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है। हादसा वेव सिटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे लाल कुआं के पास का है। 2 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए पूरा मामला
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी अनुराधा (34) 2011 में यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती हुई थी। इस समय हेड कॉन्स्टेबल थी और नोएडा के दादरी थाने में तैनात थी। गाजियाबाद के गोविंदपुरम में किराए से अकेले रहती थी। महिला सिपाही की शादी हो गई थी। पति बाहर प्राइवेट नौकरी करता है। कॉन्स्टेबल स्कूटी से आज गाजियाबाद से नोएडा ड्यूटी जा रही थी। रोज अप डाउन करती थी। हेड कॉन्स्टेबल वेव सिटी थाना इलाके के नेशनल हाईवे लाल कुआं के पास पहुंची थी। तभी सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महिला कॉन्स्टेबल की बॉडी चीथड़ों में तब्दील हो गई। शव देखकर रोंगटे खड़े हो गए
महिला कॉन्स्टेबल का शव देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। वर्दी पहने हुए महिला कॉन्स्टेबल की बॉडी सड़क पर पूरी तरीके से चिपक गई थी। एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर इसकी फोटो और वीडियो सामने आए हैं। जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पहले शव पर कपड़ा डालकर ढका। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार
पुलिस ने शव के लोथड़ों को हाथों से उठाकर बॉडी के साथ सील किया। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर की थी। थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सर्विस रोड पर पानी भरा होने के चलते हुए हादसा
गाजियाबाद की वेव सिटी थाना क्षेत्र में जिस जगह यह हादसा हुआ है, वहां पर पानी भरा है। गाजियाबाद से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस पर चढ़ने के लिए महिला कॉन्स्टेबल जब स्कूटी से सर्विस रोड पर पहुंची तो वहां पानी भरा हुआ था, पानी से बचने के लिए महिला कॉन्स्टेबल सर्विस रोड के बीच में पहुंच गई। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया। यह ट्रक ओपन बॉडी का है, जिसमें लोहे की बड़ी सरिया रखी हुई थी। थाना प्रभारी वेव सिटी सर्वेश कुमार ने बताया- ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। महिला कॉन्स्टेबल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… किडनैपर की तरह बेटे को ले गया पिता, VIDEO:झांसी में पत्नी को तमंचा लगाया, पीछे दौड़ी तो बाइक की स्पीड बढ़ाकर भागा झांसी में एक पिता किडनैपर की तरह अपने 3 साल के बेटे को उठाकर ले गया। बेटा मां की गोद में खेल रहा था। पिता अपने दो साथियों के साथ चुपचाप पत्नी के घर पहुंचा। बाइक बाहर खड़ी करके अंदर घुसा। महिला की गोद से बेटा छीनने लगा, विरोध किया तो तमंचा दिखा दिया। पढे़ं पूरी खबर…