हरियाणा के गुरुग्राम में विवाहिता ने रूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ होटल में रुकी थी। मृतका की 9 महीने पहले एक युवक के साथ शादी हुई थी, मगर शादी के एक महीने बाद ही महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ चली गई। मृतका उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से गुरुग्राम आई थी। ब्वॉयफ्रेंड का कहना है कि वह गहरी नींद में सोया हुआ था, सुबह उठकर देखा तो अंजलि फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। अब पढ़िए कैसे गुरुग्राम पहुंची महिला… ब्वॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताई 3 बातें…