हरियाणा के गुरुग्राम में एकतरफा प्यार के चलते एक युवक ने युवती को दिनदहाड़े गोली मार दी और मौके से भाग गया। घटना आज सुबह करीब 10 बजे की है। पुलिस ने युवती को सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत स्थिर है। युवती की उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली है। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करती है। वहीं, आरोपी युवक का नाम विपिन (31) है। वह भी उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है। सूचना मिलते ही उद्योग विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। मौके पर मौजूद रहे लोगों ने बताया है कि युवती डूंडाहेड़ा में किराए के मकान में रह रही थी। आरोपी युवक के साथ पहले उसकी दोस्ती थी, जो बाद में प्रेम में बदल गई। हालांकि, बाद में युवती ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया था, जिसे युवक स्वीकार नहीं कर पाया। वहीं, युवती का कहना है कि वह आरोपी को केवल जानती थी। उससे बात होती थीं, लेकिन वह अपने मन में क्या समझ बैठा, उसे नहीं पता। उसने पुलिस को भी इस मामले में शिकायत दी है। दो साल से जान पहचान, शादी का दबाव बना रहा था
युवती ने उद्योग विहार थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। एक लड़के विपिन निवासी दिलशादपुर, तेजी बाजार, जिला जौनपुर (उत्तर-प्रदेश) को 2 साल से जानती है। बताया कि आरोपी उससे शादी करने के लिए कह रहा था, जबकि मैंने उसे साफ मना कर दिया था। इसी वजह से उसने गोली मारी है। गोली मारने के बाद आरोपी भाग गया। आसपास के लोगों ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर बोले- खून काफी बह गया
अस्पताल में युवती का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि पेशेंट की हालत खतरे से बाहर है। हालांकि, गोली लगने से उसका खून काफी बह गया है। उसे रिकवर होने में समय लगेगा। युवती ने यह कहानी बताई… पुलिस बोली- आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ की जा रही
इस मामले में पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गोली मारने वाले लड़के को घटनास्थल के पास से अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपी व पीड़ित लड़की आपस में दोस्त थे। कुछ दिनों से लड़की ने आरोपी विपिन से बात करना बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने युवती को गोली मार दी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
—————————— गुरुग्राम की ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में ब्लैक थार सवार युवक की शर्मनाक हरकत:चलती कार की खिड़की खोलकर पेशाब किया, स्पीड भी कम नहीं की गुरुग्राम में ब्लैक रंग की थार में सवार एक युवक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। सदर बाजार इलाके में सोहना चौक से शिवमूर्ति की ओर जा रही एक थार गाड़ी में सवार युवक ने चलती गाड़ी की खिड़की से पेशाब करने की हरकत की। पीछे आ रही एक कार में सवार लोगों ने इस असभ्य व्यवहार को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। (पूरी खबर पढ़ें)